छग विधानसभा अध्यक्ष डॉ.महंत के बेजोड़ तीन साल, कोरोना काल में भी नेतृत्व बेमिसाल |

छग विधानसभा अध्यक्ष डॉ.महंत के बेजोड़ तीन साल, कोरोना काल में भी नेतृत्व बेमिसाल

Speaker Dr. Charandas Mahant completed three years as Speaker of the Legislative Assembly

Speaker Dr.Mahant

रायपुर/नवप्रदेश। छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत (Speaker Dr.Mhanat) के विधान सभा अध्यक्ष के रूप में तीन वर्ष का कार्यकाल आज पूर्ण हो रहा है। उन्होंने 4 जनवरी, 2019 को छत्तीसगढ़ विधानसभा के पांचवें अध्यक्ष के रूप में शपथ ली थी।

इन तीन वर्षों में डॉ.महंत का कार्यकाल काफी सराहनीय रहा। कोरोना संकटकाल में भी विधानसभा सत्र को भलीभांति आहूत करवाकर एक अदम्य साहस का परिचय भी उन्होंने दिया। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के सक्ती विधानसभा सीट से डॉ.महंत कांग्रेस के विधायक निर्वाचित हुए। चरण दास महंत छत्तीसगढ़ विधानसभा के पांचवें अध्यक्ष हैं। चरण दास महंत एक लेखक के तौर पर भी जाने जाते है। उनकी अब तक तीन किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. चरणदास महंत (Speaker Dr.Mhanat) छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का एक बड़ा चेहरा हैं। महंत का राजनीतिक सफर मध्यप्रदेश विधानसभा से शुरू हुआ। वे 1980 से 1990 तक दो कार्यकाल के लिए विधानसभा सदस्य रहे। 1993 से 1998 के बीच वह मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री भी रहे। 1998 में उन्हे 12वीं लोकसभा के लिए चुना गया। 1999 में भी 13वीं लोकसभा के लिए वे चुने गए।

डॉ. चरण दास महंत 2006 से 2008 तक छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे। 2009 में वह 15वीं लोकसभा के लिए भी चुने गए, इस दौरान महंत को केंद्र की मनमोहन सिंह सरकार में राज्य मंत्री, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई। 2009 में संसद सदस्यों के वेतन और भत्ते पर बनी संयुक्त समिति के अध्यक्ष नियुक्त किए गए।

लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव में कोरबा सीट पर उन्हे हार झेलनी पड़ी थी। डॉ. चरणदास महंत का जन्म छत्तीसगढ़ के जांजगीर चंपा जिले में हुआ। महंत (Speaker Dr.Mhanat) ने पीएचडी तक शिक्षा प्राप्त की है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *