बीजापुर के दो युवा खिलाड़ी भारतीय अंडर-23 सॉफ्टबॉल टीम में शामिल, बैंकॉक रवाना

बीजापुर/ नवप्रदेश। Bijapur Two players Under-23 softball team: बीजापुर जिले के लिए यह गर्व का क्षण है, जब जिले के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ी राकेश कड़ती और राकेश पूनम भारतीय अंडर-23 मेंस सॉफ्टबॉल एशियन चैम्पियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए बैंकॉक के लिए रवाना हो गए हैं। यह चैम्पियनशिप बैंकॉक में 2 जून से 4 जून तक आयोजित की जाएगी।

https://www.youtube.com/watch?v=RHGW47cgXaE&t=1s&pp=ygUKbmF2cHJhZGVzaNIHCQmwCQGHKiGM7w%3D%3D

दिल्ली में आयोजित तीन दिवसीय गहन प्रशिक्षण शिविर के बाद, भारतीय टीम आज दिल्ली हवाई अड्डे से बैंकॉक के लिए रवाना हुई। राकेश कड़ती के लिए यह उनका 11वां राष्ट्रीय और दूसरा अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट है। इससे पहले उन्होंने 2023 में जापान में आयोजित अंडर-18 एशिया कप सॉफ्टबॉल (Bijapur Two players Under-23 softball team) में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वहीं, राकेश पूनम ने अब तक तीन राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट खेले हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=guMip3NlF7I&pp=ygUKbmF2cHJhZGVzaA%3D%3D

बीजापुर के इन युवा खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन होने पर जिले में खुशी की लहर है। कलेक्टर संबित मिश्रा, खेल प्रभारी  नारायण प्रसाद गवेल और छत्तीसगढ़ प्रदेश के महासचिव ओपी शर्मा ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सॉफ्टबॉल के अंतर्राष्ट्रीय कोच और जिले के श्रम निरीक्षक सोपान कर्णेवार ने बताया कि इस एशिया कप में शीर्ष दो टीमें सीधे 2026 में होने वाले सॉफ्टबॉल विश्व कप में प्रवेश करेंगी, जिससे यह टूर्नामेंट भारतीय टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

https://www.youtube.com/watch?v=HQkZOIdNiwA

महिला टीम के लिए भी बीजापुर की भागीदारी

इसी बीच, महिला एशियन सॉफ्टबॉल चैम्पियनशिप का फाइनल कैंप इंदौर में 3 जून से 10 जून तक आयोजित होगा। इसमें भी बीजापुर की दो खिलाड़ी, रेणुका तेलम और चंद्रकला तेलम का चयन हुआ है। भारतीय महिला सॉफ्टबॉल टीम को प्रशिक्षण देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अंतर्राष्ट्रीय कोच सोपान कर्णेवार को सौंपी गई है।

https://www.youtube.com/watch?v=bM1rxoOJd80
Exit mobile version