TS पहुंचे महामाया मंदिर-बोले अच्छी खबरे मिल रही, OP चौधरी ने कहा-डब्बल इंजन की सरकार…अपर मुख्य सचिव ने किया मतदान…

रायपुर/नवप्रदेश। CG second phase voting: 70 विधानसभा सीटों पर मतदान सुबह से शुरू है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने महामाया मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद मतदान किया। मतदान करने के बाद कहा प्रदेश भर से अच्छी खबरे मिल रही है। निश्चित रूप से हम जीत रहे है। सकारात्मक खबरें मिल रही है।

रायगढ़ विधानसभा सीट से खड़े पूर्व आईएएस ओपी चौधरी ने भी लाईन में लगकर मतदान किया। इस अवसर श्री चौधरी ने कहा प्रदेश में इस बार डब्बल इंजन की सरकार बनेगी। हमने जो वादे किया उसे पूरा करेंगे। श्री चौधरी ने लोगों से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील भी की।

अपर मुख्य सचिव ने किया मतदान

रायपुर में अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने देवेंद्र नगर मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने वोटर्स से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

Exit mobile version