चीन के साथ व्यापार वार्ता जारी रहेगी : ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और चीनी वार्ताकारों ने दो दिन तक स्पष्ट और रचनात्मक व्यापार वार्ता की और वार्ता जारी रहेगी। ट्रंप ने कहा कि वह चीनी सामानों पर लगाए गए शुल्क को हटा सकते हैं या नहीं भी हटा सकते हैं। यह भविष्य में होने वाली वार्ता पर निर्भर करेगा। उन्होंने ट्वीट किया, ”राष्ट्रपति शी (चिनफिंग) और मेरे बीच संबंध बेहद मजबूत हैं।

Exit mobile version