Tribal Fest Live : राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का हुआ आगाज, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हुए शामिल

रायपुर/नवप्रदेश। Tribal Fest Live : राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव 2021 का उद्घाटन साईंस कॉलेज मैदान में भव्य समारोह के साथ हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्रिमंडल के सभी सदस्य शामिल हुए।

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में हिस्सा ले रहे विदेशों तथा छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों के आदिवासी नर्तक दलों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। जिसके बाद अतिथियों ने उद्बोधन दिया।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव-छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2021 में शामिल होने 7 देश 27 राज्य और 6 केन्द्र शासित प्रदेशों से आए नर्तक दल पूरे जोश और उत्साह के साथ रंगा-रंग प्रस्तुति देने राजधानी पहुंचे हैं।

देखिये Tribal Fest Live :

Exit mobile version