Site icon Navpradesh

Tokyo Olympics : गोल्फर अदिति अशोक ने शानदार प्रदर्शन किया, चौथे स्थान पर रही

Tokyo Olympics, Golfer Aditi Ashok performed brilliantly, finished fourth,

Indian golfer Aditi Ashok

टोक्यो। Tokyo Olympics : भारतीय गोल्फर अदिति अशोक टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतकर इतिहास रचने की कगार पर थी। हालांकि पहले तीन राउंड में दूसरे स्थान पर रहने वाली अदिति ने चौथे राउंड में निराशाजनक प्रदर्शन किया और आखिरकार उन्हें चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। टोक्यो ओलंपिक में महिला गोल्फ में शीर्ष तीन में जगह बनाने वाली अदिति पदक की उम्मीद कर रही थी। गोल्फर अदिति अशोक ने शानदार प्रदर्शन किया और वह चौथे स्थान पर रही।

2016 के रियो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में अदिति अशोक 41वें स्थान पर थीं। वह उस टूर्नामेंट में खेलने वाली सबसे कम उम्र की गोल्फर थीं। हालांकि अदिति ने इस साल टोक्यो ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन किया था। वह शुरू से ही दिग्गज खिलाडिय़ों को करारा झटका दे रही थीं। लेकिन आखिरी समय में वह न्यूजीलैंड की लिडिया कोए की चुनौती का सामना नहीं कर सकीं।

1998 में जन्मीं अदिति ने पांच साल की उम्र से ही खेलना शुरू कर दिया था। उसने नौ साल की उम्र में राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीती थी। 2016 में उसने पेशेवर प्रतियोगिताओं में खेलना शुरू किया। उन्होंने कुछ प्रतियोगिताएं भी जीतीं। लेकिन टोक्यो ओलंपिक में उनकी सफलता उल्लेखनीय रही है।

Exit mobile version