Tiger Boy Of Bastar: जंगल के ‘टाइगर बॉय’ पर फिदा थी दुनिया, चाचा नेहरू ने भी बढ़ाया था मदद का हाथ

बाल दिवस विशेष

रायपुर/नवप्रदेश। बाल दिवस (Tiger Boy Of Bastar) पर बस्तर के उस नन्हे ‘मोगली’ की कहानी याद करना दिलचस्प है, जिसकी दोस्ती कभी बाघ से हुआ करती थी। चेंदरू राम मंडावी की अनोखी जिंदगी ने उन्हें दुनियाभर में ‘टाइगर बॉय’ के नाम से मशहूर कर दिया। उनकी कहानी देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू तक भी पहुंची। चाचा नेहरू चेंदरू से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने उसकी पढ़ाई का जिम्मा उठाते का वचन दिया था।

बस्तर संभाग का चेंदरू (Tiger Boy Of Bastar) 60 के दशक में काफी मशहूर था। स्थानीय लोग उसे मोगली के नाम से जानते थे, जबकि दुनिया के सामने वह द टायगर बॉय के नाम से मशहूर था। वजह एक बाघ से उसकी दोस्ती थी। चेंदरू को बाघ का तोहफा बांस की टोकरी में मिला और धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती के किस्से गांव से लेकर दुनिया में फैलने लगी। चेंदरू की बाघ से दोस्ती का यह किस्सा इतना रोचक था कि उस समय स्वीडन के मशहूर फिल्मकार अर्न सक्सडोर्फ सीधा बस्तर आ पहुंचे और उन्होंने चेंदरू और बाघ पर द फ्लूट एंड द एरो के नाम से एक फिल्म बनाई। भारत में फिल्म को एन द जंगल सागा का नाम दिया गया। इस फिल्म ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खूब सुर्खियां बटोरीं, लेकिन चेंदरू की किस्मत अच्छी होते हुए भी वह सब कुछ हासिल कर पाने में चूक गया। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध ‘टाइगर बॉय’ और ‘रियल मोगली’ के नाम से मशहूर चेंदरू राम मंडावी का निधन 18 सितंबर 2013 को 78 वर्ष की आयु में उनके पैतृक गांव गढ़बेंगाल (नारायणपुर जिला, बस्तर) में हुआ था।

स्वीडन का नागरिक होते-होते रह गया चेंदरू

चेंदरू (Tiger Boy Of Bastar) को किस्मत ने मौका तो दिया, लेकिन इन मौकों का सदुपयोग न हो पाया। सबसे पहले चेंदरू और उसके बाघ टेंबू को लेकर आठ भाषाओं में फिल्म बनाने वाले अर्न सक्सडार्फ और उनकी पत्नी एस्ट्रीज सक्सडार्फ ने चेंदरु को गोद लेने का निश्चय किया, लेकिन दादा बंडा और पिता जुगनू ने इस पर अपनी सहमति नहीं दी।

चाचा नेहरू ने दिया था पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने का वचन

स्वीडन में चेंदरू (Tiger Boy Of Bastar) करीब 1 साल रहा और इस दौरान उसे काफी पहचान मिली। फिल्म में चेंदरू के अभिनय और उसके किस्से से मंत्रमुग्ध होकर तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने चेंदरू को नई दिल्ली में रख पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने का वचन दिया था, लेकिन फिल्म के सिलसिले में दो साल बाद वर्ष 1958 में स्वीडन से भारत लौटे चेंदरू को उनके पिता जुगनू ने पढ़ाने से साफ इनकार कर दिया। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंं. जवाहरलाल नेहरू की बात अगर चेंदरू के परिजन मान जाते तो हालात कुछ और होते।

चेंदरू ने कहा था- सब कुछ पाकर भी खो दिया

देश-दुनिया में सुर्खियों और सुनहरे भविष्य की तरफ बढ़ रहे बस्तर के चेंदरू (Tiger Boy Of Bastar) के पांव एकाएक अभावों से भरी जिंदगी की तरफ मुड़ गए और इन्हीं परिस्थितियों में ही वह इस दुनिया से विदा हो गया। जब वे जीवित थे तब समय-समय पर गांव में पत्रकारों संग चेंदरू की मुलाकात होती रही, तो उसने कई दफा माना कि पिता और दादा के लिए गलत फैसले के कारण ही वह अनपढ़ रह गया। चेंदरू को अफसोस था कि उसकी जिंदगी बेहतरी की दिशा में बदलते-बदलते रह गई। अगर सब कुछ ठीक होता तो बात ही कुछ और होती।

चेंदरू द बॉय एंड द टाइगर’ नामक किताब प्रकाशित

अस्त्रिड एक सफल फोटोग्राफर थी। फिल्म शूटिंग के समय उन्होंने चेंदरू (Tiger Boy Of Bastar) की कई तस्वीरें खींची और एक किताब में प्रकाशित की जिसका नाम रखा ‘चेंदरू द बॉय एंड द टाइगर’… स्वीडन में चेंदरू करीब 1 साल रहा और इस दौरान उसे काफी पहचान मिली, लेकिन एक साल बाद चेंदरू वापस स्वदेश लौटा और मुंबई पहुंच कर उसकी मुलाकात तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से हुई। उन्होंने चेंदरू को पढऩे के लिए कहा पर चेंदरू के पिता ने उन्हें वापस बुला लिया।

सोर्स: इंटरनेट मीडिया

↑
Exit mobile version