Site icon Navpradesh

छत्तीसगढ़ में अभी इतनी कोविड वैक्सीन है उपलब्ध

अब तक कुल 74 लाख 83 हजार से अधिक कोविड वैक्सीन की डोज लगाई गई

रायपुर/नवप्रदेश।  छत्तीसगढ़ को जनवरी 2021 से लेकर अब तक 23 खेपों में 75 लाख 92 हजार 780 डोज कोविशिल्ड वैक्सीन की प्राप्त हुई है, वहीं जनवरी से अब तक 10 खेपों में 07 लाख 35 हजार 290 डोज कोवैक्सीन प्राप्त हुई है। इस प्रकार दोनों वैक्सीन के कुल 83 लाख 28 हजार 70 डोजेज प्राप्त हुई है।

18-44 वर्ष आयु समूह के लिये अब तक 13 लाख 49 हज़ार 740 डोज़ प्राप्त हुई है जिसमें 1.5 लाख कोवैक्सीन डोज़ 1 मई 2021 को, 3.5 लाख डोज़ कोविशील्ड वैक्सीन 8 मई 2021 को, 2 लाख 97 हज़ार 110 डोज कोविशील्ड वैक्सीन 15 मई 2021 को, 1 लाख 41 हज़ार 420 डोज कोविशील्ड वैक्सीन 5 जून 2021 को, 33 हज़ार 80 डोज़ कोवैक्सिन वैक्सीन 10 जून 2021 को, 77 हज़ार 930 डोज कोविशिल्ड वैक्सीन 11 जून 2021 को, 01 लाख डोज कोविशिल्ड वैक्सीन 12 जून 2021 को, 01 लाख 01 हज़ार 880 डोज कोविशिल्ड वैक्सीन 15 जून 2021 को एवं 98 हज़ार 320 डोज कोविशिल्ड वैक्सीन 18 जून 2021 को प्राप्त हुई है।

18 -44 वर्ष आयुवर्ग में अब तक करीब 10 लाख 97 हज़ार 992 लाभार्थियों को प्रथम डोज एवं 28 हज़ार 336 लाभार्थियों को द्वितीय डोज (कोवैक्सीन एवं कोविशील्ड वैक्सीन) लगाई जा चुकी है।

Exit mobile version