एक ही सांप ने छह बार काटा, सांप से छुटकारा पाने के लिए मौसी से चाचा के पास पहुंचा युवक, वहां भी…

-चौंकाने वाली घटना सामने आई है, एक युवक को एक ही सांप ने छह बार काटा

फतेहपुर। snake attack vikas dubey: सांपों को बदला लेने वाला कहा जाता है, लेकिन विज्ञान के मुताबिक सांप बदला लेने वाले नहीं होते। उत्तर प्रदेश से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक को सांप ने छह बार डसा। इसके बाद युवक ने खुद को बचाने के लिए अपने रिश्तेदारों के पास जाने का फैसला किया। लेकिन इस सांप ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। रिश्तेदारों के घर जाने पर भी सांप के डसने का मामला सामने आया है, यह घटना उत्तर प्रदेश के फतेहपुर की है।

https://www.youtube.com/watch?v=1lsKSSs22FQ&t=19s

मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के फतेहपुर (snake attack vikas dubey) में एक युवक को छठी बार सांप ने काट लिया। डेढ़ माह में छठी बार उसे सांप ने काटा। सौभाग्य से युवक बच गया। लेकिन हैरानी की बात ये है कि सांप से बचने के लिए युवक पहले अपनी मौसी के घर गया, फिर अपने चाचा के घर, लेकिन सांप ने उसे नहीं छोड़ा। इस घटना से युवक के परिवार समेत स्थानीय लोग सदमे में हैं।

https://navpradesh.com/exciting-school-love-love-marriage-couple-took-a-horrifying-step-when-harish-was-found-hanging-his-wife-jumped-from-the-roof

यहां तक कि उनका इलाज कर रहे डॉक्टर भी हैरान हैं। विकास दुबे (24 साल) को डेढ़ महीने में एक या दो बार नहीं बल्कि छह बार सांप ने काटा। हर बार इलाज के बाद विकास (snake attack vikas dubey) के स्वास्थ्य में सुधार हुआ। उनका अभी भी एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सांप से बचने के लिए विकास घर से बाहर आ गया। पहले वह अपनी मौसी के घर गया लेकिन वहां भी उसे सांप ने काट लिया। फिर जब वह अपने चाचा के घर पहुंचा तो सांप ने उसे फिर से डस लिया।

https://navpradesh.com/a-big-bunker-was-found-in-the-cupboard-of-a-house-in-kulgam-four-terrorists-were-hiding-there-shocking-video

पीडि़त विकास दुबे के मुताबिक उसे डेढ़ महीने में 6 बार सांप ने काटा। अस्पताल में इलाज के बाद उनकी जान बच गई। उसे काटने से पहले ही एहसास हो जाता है कि सांप उस पर हमला करने वाला है। विकास दुबे ने बताया कि 2 जून को रात 9 बजे बिस्तर से उठते वक्त पहली बार उसे सांप ने काटा था। इसके बाद परिजनों ने उसे पास के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया।

https://navpradesh.com/weekly-horoscope-people-of-these-zodiac-signs-will-get-monetary-benefits-take-special-care-of-health-business-will-grow

इलाज के बाद घर लौटने पर 8 दिन बाद यानी 10 जून की रात उन्हें दूसरी बार सांप ने काट लिया। इलाज हुआ और वह ठीक होकर घर लौट आये। दो बार हुई इस घटना से विकास (snake attack vikas dubey) थोड़ा डरा हुआ था। लेकिन मामला यहीं नहीं रुका। जब विकास खुद को बचाने के लिए अपनी मौसी के घर गया तो उसे सांप ने दो बार काट लिया। हर बार की तरह इस बार भी वह इलाज के बाद ठीक हो गए। इस घटना से विकास के परिजन और डॉक्टर भी हैरान रह गये। सभी ने उसे सांप के काटने से बचने के लिए कुछ दिनों तक घर से दूर रहने की सलाह दी।

https://navpradesh.com/fans-praised-vicky-kaushal-tripti-dimris-romantic-chemistry-netizens-said-katrinas

मौसी के घर पर भी सांप ने काट लिया था

डरे-सहमे विकास ने परिवार की बात मान ली। इसके बाद वह अपनी मौसी के घर चला गया। लेकिन सांप ने उसे उसकी मौसी के घर पर भी नहीं छोड़ा। 28 जून को विकास को उसकी मौसी के घर पर पांचवीं बार सांप ने काट लिया। उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे वह ठीक होकर घर आ गया।

https://navpradesh.com/suspicious-dead-bodies-of-2-lovers-in-raipur-suspicious-death-of-a-young-employee-of-a-cloth-shop-and-the-niece-of-a-bjp-leader

इसके बाद वह अपने चाचा के घर रहने चला गया। लेकिन यहां भी सांप ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। पिछले रविवार को विकास को छठी बार सांप ने काट लिया। फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस घटना से परिवार सदमे में है।

Exit mobile version