फेक निकली विधायक भसीन के निधन की खबर, CM ने भी ट्वीट कर दे दी थी श्रद्धाजंलि

भिलाई। सोशल मीडिया पर चली वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन के निधन की खबर फेक निकली। वे अभी वेंटिलेटर पर है। रामकृष्ण केयर अस्पताल के निदेशक डॉ. संदीप दवे ने कहा कि उनका अभी ईलाज चल रहा है और वे वेंटिलेटर पर है।

हालाकि सोशल मीडिया की खबर के आधार पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दे दी थी। नवप्रदेश परिवार उनके दीर्घायु होने की कामना करता है।

Exit mobile version