Site icon Navpradesh

world’s largest kidney: दुनिया की सबसे बड़ी किडनी निकालने में सफल हुए डॉक्टर; किडनी का वजन 35 किलो!

The doctors succeeded in removing the world's largest kidney, Kidney weight 35 kg,

world largest kidney

world’s largest kidney: ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी चर्चिल अस्पताल में वॉरेन की सफेल सर्जरी
-इंग्लैंड के आदमी की रिकॉर्ड तोड़ किडनी निकली

लंदन। world’s largest kidney: ब्रिटेन के एक शख्स के शरीर से दुनिया की सबसे बड़ी किडनी निकाल ली गई है। इस किडनी का वजन 35 किलो था। पॉलीसिस्टिक किडनी रोग के कारण वॉरेन हिग्स का जीवन खतरे में था। जैसे-जैसे दोनों किडनी का आकार बढ़ता गया, उन्हें सांस लेने में कठिनाई होने लगी। इसलिए दो हफ्ते पहले उनकी सर्जरी करनी पड़ी। वह अब ठीक है। सर्जरी से पहले उन्हें दौरा पड़ा वे इससे उबरने की कोशिश कर रहे हैं।

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी (world’s largest kidney) के चर्चिल अस्पताल में वॉरेन की सर्जरी हुई। उसके शरीर से निकाली गई दोनों किडनी का वजन 35 किलो तक था। यह गुर्दे दुनिया में सबसे भारी और सबसे बड़े हैं। इससे पहले भारत में एक शख्स के शरीर से 7.4 किलो वजन की किडनी निकाली गई थी। वॉरेन ब्रिटेन के विंडसर में रहते हैं।

वॉरेन की दाहिनी किडनी का वजन 15 किलो था। इसमें 5 किलो तरल पदार्थ था। डॉक्टरों ने बताया कि विश्व रिकॉर्ड हर तरह से टूट गया है, चाहे वह किडनी का वजन हो या तरल पदार्थ के साथ किडनी का वजन। लेकिन यह गर्व की बात नहीं है।

पांच साल तक वॉरेन की किडनी में तरल पदार्थ जमा होता रहा। नतीजतन उनके गुर्दे आकार में बढऩे होने लगे। जैसे-जैसे किडनी का आकार पांच गुना बढ़ता गया, तरह-तरह की समस्याएं पैदा होने लगीं। उनके फेफड़े, पेट और हृदय पर असर पडऩे लगा। इसलिए सर्जरी कराने का फैसला किया गया। सर्जरी दो घंटे तक चली। सर्जरी कर किडनी को हटाने के बाद वॉरेन की जान को अब खतरा नहीं रहा।

Exit mobile version