Site icon Navpradesh

Thailand Cambodia Ceasefire : शिव के मंदिर से शुरू हुई आग, अब थमी सीमा पर गोलियों की गूंज, थाईलैंड-कंबोडिया में सहमति

Thailand Cambodia Ceasefire

Thailand Cambodia Ceasefire

Thailand Cambodia Ceasefire : सीमा पर शिव मंदिर, और दोनों तरफ़ गरजती बंदूकें। लेकिन अब 28 जुलाई की मध्यरात्रि से शांति लौट रही है। थाईलैंड और कंबोडिया ने अपने लहूलुहान रिश्तों पर फिलहाल पट्टी लगाने का फैसला लिया है।

बातचीत हुई, सहमति बनी, हथियार थमें।

मलेशिया में आयोजित अहम बैठक में दोनों देशों ने ‘तत्काल और बिना शर्त संघर्ष विराम’ पर सहमति जताई है। इस ऐतिहासिक बातचीत की अध्यक्षता आसियान के प्रमुख और मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने की। उन्होंने कहा- “दोनों पक्ष सामान्य स्थिति बहाल करने और विस्थापित लोगों की मदद के लिए तैयार हैं।”

लड़ाई की जड़: मंदिर या सीमा?

जिस वजह से यह संघर्ष भड़का, वह सिर्फ़ एक सुरंग में धमाका नहीं था बल्कि सदियों पुराना सवाल: “प्रेह विहेयर मंदिर किसका?”

11वीं सदी का यह शिव मंदिर कला(Thailand Cambodia Ceasefire) का चमत्कार है, लेकिन विवाद का प्रतीक भी। मंदिर का प्रवेश थाईलैंड की ओर है, लेकिन क्षेत्रीय कब्जा कंबोडिया का है। यही टकराव दोनों देशों की सीमाओं को बार-बार हिंसा की आग में झोंकता रहा है।

वर्तमान संघर्ष कैसे भड़का?

पिछले सप्ताह सीमा के पास सुरंग में हुए विस्फोट में पांच थाई सैनिक घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने आ गईं, जिसमें 35 से ज़्यादा लोग मारे गए और 2.6 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए।

शांति की तरफ एक कदम

संयुक्त प्रेस वार्ता में कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट और थाई कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथाम वेचायाचाई ने हाथ मिलाकर दुनिया को संकेत(Thailand Cambodia Ceasefire) दिया कि दक्षिण एशिया में भी संवाद से रास्ता निकाला जा सकता है।

Exit mobile version