पुरी-भुवनेश्वर जाने वाली 10 ट्रेनों के समय में बदलाव, घाटशिला में गीतांजली और आजाद हिंद एक्सप्रेस का ठहराव

13 से 17 सितंबर के बीच लागू होगा संशोधित समय, घाटशिला में गीतांजली और आजाद हिंद एक्सप्रेस का ठहराव भी शुरू

नवभारत ब्यूरो। बिलासपुर। ईस्ट कोस्ट रेलवे (East Coast Railway) ने यात्रियों की सुविधा और रेल परिचालन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुरी और भुवनेश्वर पहुंचने वाली ट्रेनों के आगमन समय में आंशिक बदलाव किया है। इसके तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) से संबंधित 10 ट्रेनों के समय में संशोधन किया गया है। बदला हुआ समय अलग-अलग ट्रेनों के लिए 13 से 17 सितंबर 2026 के बीच लागू होगा। ट्रेनों के मार्ग के अन्य स्टेशनों पर समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पुरी पहुंचने वाली ट्रेनों का संशोधित समय

भुवनेश्वर पहुंचने वाली ट्रेन का समय भी बदला

गाड़ी संख्या 12879 एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस 13 सितंबर 2026 से सुबह 7 बजे के बजाय 7.15 बजे भुवनेश्वर स्टेशन पहुंचेगी।

घाटशिला में गीतांजली और आजाद हिंद एक्सप्रेस का ठहराव

दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के घाटशिला स्टेशन पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली गीतांजली एक्सप्रेस और आजाद हिंद एक्सप्रेस को 11 सितंबर 2026 से ठहराव (Stop) की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा आगामी आदेश तक जारी रहेगी।

गाड़ी संख्या 12859 सीएसएमटी-हावड़ा गीतांजली एक्सप्रेस 11 सितंबर से घाटशिला स्टेशन पर सुबह 9.44 बजे पहुंचेगी और एक मिनट रुकने के बाद 9.45 बजे रवाना होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजली एक्सप्रेस शाम 4.31 बजे घाटशिला पहुंचेगी और 4.32 बजे रवाना होगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस रात 1.07 बजे घाटशिला पहुंचेगी और 1.08 बजे रवाना होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस रात 12.31 बजे घाटशिला पहुंचेगी और 12.32 बजे रवाना होगी।

↑
Exit mobile version