Teacher Recruitment : आत्मानंद स्कूलों में निकली भर्ती से युवाओं में बढ़ी उम्मीद, अलग अलग पदों के लिए मांगे गए आवेदन

बलौदाबाजार जिले में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के बीच बुधवार को नई भर्ती की खबर तेजी (Teacher Recruitment) से चर्चा में रही। खासकर शिक्षकीय पदों की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों में आवेदन प्रक्रिया को लेकर उत्साह दिखाई दिया। जिले के अलग अलग इलाकों में संचालित उत्कृष्ट विद्यालयों में संविदा भर्ती की जानकारी सामने आने के बाद कई अभ्यर्थी जरूरी दस्तावेज और योग्यता की जानकारी जुटाते नजर आए।

सरकारी स्कूलों में रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद के बीच इस भर्ती को अहम माना जा रहा है। शिक्षकीय और गैर शिक्षकीय पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है, जिससे दूरदराज के अभ्यर्थियों को भी आवेदन में सुविधा मिल सकेगी।

57 पदों पर होगी संविदा भर्ती : Teacher Recruitment

जिले में संचालित 16 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालयों में कुल 57 रिक्त पदों पर संविदा भर्ती की जाएगी। योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन गूगल लिंक के माध्यम से 15 जून 2026 दोपहर 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।

अलग अलग स्कूलों में निकली भर्ती

जानकारी के मुताबिक बलौदाबाजार, भाटापारा, पलारी, कसडोल, सिमगा, लवन, सुहेला, अर्जुनी, सेल, छेरकापुर, हथबंद, निपानिया, लाहोद, ओड़ान, सोनाखान और करहीबाजार स्थित उत्कृष्ट विद्यालयों में भर्ती की जाएगी। इन विद्यालयों में व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक, विज्ञान प्रयोगशाला सहायक, व्यायाम शिक्षक, प्रधान पाठक और कम्प्यूटर शिक्षक जैसे पद शामिल हैं।

कई विषयों के लिए मांगे गए आवेदन

भर्ती प्रक्रिया में भौतिक, गणित, रसायन, हिन्दी, अंग्रेजी, विज्ञान और सामान्य विज्ञान विषयों के पद शामिल (Teacher Recruitment) किए गए हैं। कुछ विद्यालयों में सहायक शिक्षकों के एक से ज्यादा पद भी रिक्त बताए गए हैं।

ऑनलाइन माध्यम से भरना होगा आवेदन

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। अभ्यर्थियों को निर्धारित गूगल लिंक के जरिए आवेदन जमा करना होगा। भर्ती से जुड़ी योग्यता, आरक्षण, मानदेय और चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी जिला प्रशासन की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।

वेबसाइट पर मिलेगी पूरी जानकारी

पदवार शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन लिंक से जुड़ी पूरी जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट (Teacher Recruitment) पर जारी की गई है। अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले सभी नियम और निर्देश ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।

Exit mobile version