Site icon Navpradesh

Teacher Recruitment : शिक्षा विभाग में निकली है 16 हजार भर्तियां, ये है पूरी डिटेल

Teacher Recruitment,

जयपुर, नवप्रदेश। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने वरिष्ठ शिक्षक और स्कूल व्याख्याता के पदों के लिए परीक्षा तिथियां जारी की हैं। 16 हजार पदों के लिए भर्ती परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी गई (Teacher Recruitment) हैं।

जिन उम्मीदवारों ने उपरोक्त पदों के लिए आवेदन किया है, वे आरपीएससी की आधिकारिक साइट rpsc.rajasthan.gov.in पर तारीखों की जांच कर सकते हैं।

स्कूल व्याख्याता (स्कूल शिक्षा) भर्ती परीक्षा 11 अक्तूबर से शुरू होगी और 21 अक्तूबर, 2022 को समाप्त होगी। इसके बाद स्कूल व्याख्याता (संस्कृत शिक्षा) भर्ती परीक्षा 15 नवंबर से शुरू होगी और

17 नवंबर, 2022 को समाप्त (Teacher Recruitment) हो जाएगी। फिर आरपीएससी इसके बाद वरिष्ठ शिक्षक ग्रेड-2 ( Sec. Edu.) परीक्षा 17 दिसंबर से 24 दिसंबर, 2022 तक शुरू होगी।

राजस्थान लोक सेवा आयोग छह हजार स्कूल लेक्चरर पदों पर भर्ती करेगा। पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 04 जून, 2022 तक थी। वहीं, वरिष्ठ शिक्षक भर्ती 10 मई 2022 को समाप्त हो गई।

यह भर्ती अभियान 9,760 पदों (Teacher Recruitment) को भरेगा। उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध विस्तृत अधिसूचना के माध्यम से चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न की जांच कर सकते हैं।

Exit mobile version