Tamil Nadu Politics : रजनीकांत ने आखिर क्यों तोड़ी चुप्पी, मुख्यमंत्री विजय और स्टालिन को लेकर साफ कर दी बड़ी बात

तमिलनाडु की राजनीति में इन दिनों सियासी हलचल लगातार (Tamil Nadu Politics) तेज बनी हुई है। मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय को लेकर फिल्म और राजनीतिक गलियारों में लगातार चर्चाएं चल रही हैं। इसी बीच रविवार को रजनीकांत के घर के बाहर मीडिया का जमावड़ा लगा रहा, जहां हर किसी की नजर उनके बयान पर टिकी थी।

पोस गार्डन इलाके में सुबह से ही अलग तरह का माहौल देखने को मिला। कई तरह की अटकलों के बीच जब रजनीकांत बाहर आए तो पत्रकारों ने सीधे विजय और स्टालिन से मुलाकात को लेकर सवाल पूछना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी और कई चर्चाओं पर विराम लगाने की कोशिश की।

स्टालिन से मुलाकात पर दी सफाई : Tamil Nadu Politics

रजनीकांत ने साफ कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के साथ उनकी हालिया मुलाकात पूरी तरह दोस्ताना थी। उन्होंने कहा कि इस मुलाकात के पीछे किसी तरह का राजनीतिक मकसद नहीं था। उन्होंने उन खबरों को भी खारिज कर दिया जिनमें दावा किया जा रहा था कि यह मुलाकात किसी राजनीतिक रणनीति या सत्ता समीकरण से जुड़ी हुई थी।

विजय को रोकने की कोशिश नहीं थी

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए रजनीकांत ने कहा कि उनकी मुलाकात का मकसद विजय को मुख्यमंत्री बनने से रोकना नहीं था। साथ ही उन्होंने राजनीतिक दलों के विलय जैसी चर्चाओं को भी पूरी तरह गलत बताया। उन्होंने कहा कि कई तरह की बातें फैलाई जा रही हैं लेकिन उनमें कोई सच्चाई नहीं है। उनका कहना था कि मुलाकात को बेवजह राजनीतिक रंग दिया गया।

विजय की उपलब्धियों की खुलकर तारीफ

मुख्यमंत्री विजय को लेकर ईर्ष्या की खबरों पर भी रजनीकांत ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उनके और विजय के बीच करीब 25 साल का पीढ़ीगत अंतर है और उन्होंने विजय को बचपन से बढ़ते हुए देखा है।

रजनीकांत ने कहा कि कम उम्र में विजय ने जो पहचान और उपलब्धियां हासिल की हैं, वह बेहद बड़ी बात है। उन्होंने एमजी रामचंद्रन और एनटी रामाराव का जिक्र करते हुए कहा कि विजय ने कम उम्र में काफी प्रभावशाली मुकाम हासिल किया है।

मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई

रजनीकांत ने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें विजय से किसी तरह की जलन (Tamil Nadu Politics) नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर कोई कम उम्र में बड़ी सफलता हासिल करता है तो वह गर्व की बात होती है। उन्होंने मुख्यमंत्री बनने पर विजय को शुभकामनाएं भी दीं और कहा कि वह उनके बेहतर भविष्य की कामना करते हैं।

Exit mobile version