टी20 विश्व कप 2026 के खत्म होते ही क्रिकेट जगत की नजर अब अगले टूर्नामेंट पर टिक (T20 World Cup 2028) गई है। इस बार भारतीय टीम ने कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया और पूरे टूर्नामेंट में दमदार खेल दिखाया। लगभग एक महीने तक चले रोमांचक मुकाबलों के बाद जब टूर्नामेंट समाप्त हुआ तो अब चर्चा अगले टी20 विश्व कप को लेकर तेज हो गई है।
कब और कहां होगा अगला टी20 विश्व कप
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की योजना के अनुसार टी20 विश्व कप का आयोजन हर दो साल में किया जाता है। इसी क्रम में अगला टी20 विश्व कप 2028 में आयोजित किया जाएगा। इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड संयुक्त रूप से करेंगे। दोनों देशों में क्रिकेट को लेकर जबरदस्त क्रेज है, इसलिए इस टूर्नामेंट को लेकर अभी से उत्साह देखने को मिल रहा है।
अक्टूबर – नवंबर के बीच होने की संभावना
हालांकि आईसीसी ने अभी आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं (T20 World Cup 2028) किया है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि टी20 विश्व कप अक्टूबर 2028 के मध्य से शुरू होकर नवंबर के मध्य तक चल सकता है। पिछले संस्करण की तरह इस बार भी टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा ले सकती हैं।
इन टीमों ने बनाई अपनी जगह
मेजबान होने के कारण ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को सीधे प्रवेश मिल चुका है। इसके अलावा टी20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाली कई टीमों ने भी अगले संस्करण के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है।
अब तक जिन टीमों की जगह लगभग तय मानी जा रही है, उनमें भारत, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे शामिल हैं। इसके अलावा अफगानिस्तान, बांग्लादेश और आयरलैंड को भी आईसीसी रैंकिंग के आधार पर मौका मिल सकता है।
बाकी टीमों का फैसला क्वालीफायर से
टी20 विश्व कप 2028 में अभी 8 स्थान खाली हैं। इन टीमों का चयन क्षेत्रीय क्वालीफायर टूर्नामेंट के जरिए होगा। अलग-अलग क्षेत्रों में होने वाले इन मुकाबलों में जो टीमें बेहतर प्रदर्शन (T20 World Cup 2028) करेंगी, वही विश्व कप में खेलने का टिकट हासिल करेंगी। क्रिकेट प्रशंसकों को उम्मीद है कि अगले टी20 विश्व कप में भी रोमांच और कड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे, जहां दुनिया की शीर्ष टीमें खिताब के लिए भिड़ती नजर आएंगी।
