Site icon Navpradesh

Sweet Potato :  ठंड के इस मौसम में बाजार में सबसे ज्यादा देखने को मिल रही शकरकंद, अगर आप भी है इसको खाने के शौकीन, तो जान लें इसके फायदे और नुकसान

Sweet Potato,

रायपुर, नवप्रदेश। ठंड का मौसम है। शकरकंद बाजार में काफी देखने को मिल रही है। क्योंकि पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें इसमें भरपूर मात्रा में आयरन, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन बी,

विटामिन सी, विटामिन डी, कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम, थायमिन, और जिंक पाए जाते हैं जो शरीर के दिन भर की जरूरतों के लिए काफी होता (Sweet Potato) है।

आपने ये तो सुना ही होगा कि अगर किसी चीज के फायदे हैं तो नुकसान भी उतने ही हैं। ऐसे ही अगर शकरकंद के फायदे हैं तो नुकसान भी कम नहीं है।

अगर आप शकरकंद को रात में खाएंगे तो इसकी वजह से आपका तेजी से वजन बढ़ सकता है। यही नहीं, रात में इसके सेवन से कब्ज या दस्त की समस्या भी हो सकती (Sweet Potato) है।

शकरकंद के फायदे –

शकरकंद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और इसका सेवन इंसुलिन के प्रोडक्शन और कार्यप्रणाली को नियंत्रित करने में मदद कर सकता (Sweet Potato) है।

– शकरकंद में उच्च मात्रा में फाइबर होता है।

– फाइबर सामग्री टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों में ब्लड शुगर, लिपिड और इंसुलिन के स्तर में सुधार करने में भी मदद करती है।

– शकरकंद पाचन में सुधार करने में मददगार है।

– यह कब्ज और अन्य पाचन समस्याओं से बचाव में भी मददगार है।

शकरकंद के नुकसान

– अगर आप हृदय रोग और बीटा-ब्लॉकर्स दवाओं का सेवन करते हैं तो इससे बचना चाहिए।

– जिन लोगों को गुर्दे की समस्या है उन्‍हें भी शकरकंद से बचना चाहिए।

– शकरकंद में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है. ऐसे में शुगर पेशेंट को डॉक्‍टर की सलाह के बाद ही इसे खाना चाहिए।

Exit mobile version