स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1,812 पदों पर होगी संविदा भर्ती, रायपुर के 8 सरकारी स्कूलों का बदलेगा स्वरूप

रायपुर। जिले के आठ सरकारी स्कूलों को अब स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट स्कूल के रूप में विकसित करने की तैयारी है। इन स्कूलों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ शिक्षकों की कमी भी दूर की जाएगी। इसके लिए जिला शिक्षा कार्यालय ने रिक्त पदों पर 25 शिक्षकों और अन्य शैक्षणिक पदों पर संविदा भर्ती का प्रस्ताव शिक्षा विभाग को भेजा है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद चयनित स्कूलों में जरूरत के अनुसार संविदा कर्मचारियों की नियुक्ति की जा सकेगी। इधर, प्रदेश के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1,812 संविदा शिक्षकों की भर्ती होगी। इसके लिए विज्ञापन जारी कर दिया है।

दरअसल, स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट स्कूल योजना के तहत रायपुर जिले के आठ स्कूलों का चयन किया गया है। इनमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला देवरी (धरसींवा), डब्ल्यूआरएस कालोनी स्थित स्कूल, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर में संचालित स्कूल, शासकीय स्कूल मठपुरैना, शासकीय स्कूल संजय नगर, शासकीय स्कूल सरोरा (तिल्दा), शासकीय स्कूल पोंड (अभनपुर) और शासकीय स्कूल भंडारपुरी (आरंग) शामिल हैं। प्रदेशभर में योजना के तहत 150 स्कूलों को विकसित किया जा रहा है।

शिक्षकों की कमी होगी दूर

विषयवार शिक्षकों की उपलब्धता पर जोर उत्कृष्ट स्कूल के रूप में विकसित किए जा रहे इन संस्थानों में केवल भवन और सुविधाओं में सुधार ही नहीं किया जाएगा, बल्कि शिक्षकीय संसाधनों को भी मजबूत किया जाएगा। नियमित शिक्षकों के साथ जहां पद रिक्त हैं, वहां संविदा के माध्यम से नियुक्ति का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिला स्तर से भेजे गए प्रस्ताव में 25 पद शामिल किए गए हैं। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो और विषयवार शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

1,812 संविदा शिक्षकों की होगी भर्ती, ऑनलाइन आवेदन इसी महीने

प्रदेश के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों (सेजेस) में शिक्षकों के साथ ही दूसरे अन्य पदों पर संविदा नियुक्ति भर्ती की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने इस संबंध में विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके तहत शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कैडर में 1,812 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें सबसे अधिक 590 पद सहायक शिक्षक के हैं। जबकि व्याख्याता स्तर पर विभिन्न विषयों के कुल 515 पद शामिल हैं। इसके अलावा प्रयोगशाला सहायक के 170, व्याख्याता वाणिज्य के 104, अंग्रेजी शिक्षक के 106, ग्रंथपाल के 60, व्यायाम शिक्षक के 50 और कंप्यूटर शिक्षक के 40 पदों पर भर्ती होगी। अंग्रेजी माध्यम में कंप्यूटर आधारित परीक्षा से चयन इन पदों पर चयन के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) आयोजित की जाएगी, जिसका माध्यम अंग्रेजी होगा। परीक्षा का आयोजन अक्टूबर 2026 के अंतिम सप्ताह में संभावित है। आनलाइन आवेदन का लिंक इसी महीने (सितंबर) विभाग के आधिकारिक पोर्टल (http://eduportal.cg.nic.in) पर जारी कर दिय


↑
Exit mobile version