SV International School Yoga Day : नन्हें योगियों की संकल्प यात्रा…एस वी इंटरनेशनल स्कूल राखी-ज़ोबा में योग दिवस बना आत्म-विकास का उत्सव…

देवकर, 21 जून। SV International School Yoga Day : एस वी इंटरनेशनल स्कूल राखी -ज़ोबा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन  राखी ज़ोबा बेमेतरा में 11 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 का आयोजन किया गया। आज पूरे विश्व भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। “करो योग- रहो निरोग” संदेश पर छात्र-छात्राओं को योग से होने वाले लाभों से अवगत कराया गया और हम किस प्रकार अपने स्वास्थ्य को योग जो मन और शरीर के बीच सामंजस्य स्थापित करते है मानसिक सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।

 यही वजह है कि लोग इसे लगातार अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं। इसे करने से केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक तौर पर भी कई सारे फायदे पहुंचते हैं। योग की इसी अहमियत को देखते हुए हर साल 21 जून को अंतररार्ष्ट्रीय विश्व योग दिवस मनाया जाता (SV International School Yoga Day)है। यह दिन खासतौर पर योग से होने वाले कई लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के मकसद से मनाया जाता है।

https://navpradesh.com/jindal-steel-wellness-initiative/

योग एक प्राचीन अभ्यास है। इसने अपने शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के लिए दुनिया भर में लोकप्रियता हासिल की है। योग शिक्षक  के मार्गदर्शन में विभिन्न योगाभ्यास स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ विभिन्न प्रकार के योगासन किया (SV International School Yoga Day)गया जिसमें सूर्य नमस्कार,ताड़ासन, वृक्षासन,पादहस्तासन,अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन,भद्रासन,वज्रासन, भुजंगासन एवम अर्धउष्ट्रासन जैसे योगाभ्यास किया गया। योग शिक्षक  व एक्टिविटी इंचार्ज के मार्गदर्शन में योगाभ्यास किया गया।

https://www.youtube.com/watch?v=eZuMgu7mJ7A

इसके पश्चात छात्र छात्राओं ने अच्छे स्वास्थ्य के लिए संकल्प लिया और कहां की *”हमें अपने मन को हमेशा संतुलित रखना है, इसमें ही हमारा आत्मा विकास समाया हैं, मैं स्वयं के प्रति, कुटुंब के प्रति,कार्य, समाज और विश्व के प्रति, शांति, आनंद और स्वास्थ्य के प्रचार के लिए बद्ध हूं” प्राचार्या सुनिता जायसवाल ने सभी माता-पिता अभिभावकों व विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के बधाई व शुभकामनाएं दिए। इस तरह शांति पाठ  के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया।

Exit mobile version