Site icon Navpradesh

Suraji Gaon Yojana : घास लगाकर आय…क्या ये संभव है…श्री राम स्वयं सहायता समूह हुए मालामाल…प्रक्रिया को समझें

Suraji Gaon Yojana : Income by planting grass...is it possible...Shri Ram self-help group became rich...understand the process

Suraji Gaon Yojana

राजनांदगांव/नवप्रदेश। Suraji Gaon Yojana : जब विकास की रोशनी दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचती है, तब सफलता के नए आयाम खुलने लगते हैं। इसकी एक बानगी है मोहला विकासखंड के जय श्री राम स्वसहायता समूह ग्राम मोहला गौठान की महिलाएं। शासन की सुराजी गांव योजना के तहत मवेशियों की सुरक्षा और चारा-पानी के लिए गौठान में ही चारागाह विकसित किये जा रहे हैं।

आमदनी के लिए बनी एक नई राह

नेपियर एवं मक्के की फसल ली जा रही है। चारागाह के महत्व को समझकर जब मोहला गौठान के समूह की महिलाओं ने व्यापक पैमाने पर नेपियर घास लगाया तो उनके आमदनी के लिए एक नई राह बनी। समूह की महिलाओं ने नेपियर रूट्स का विक्रय किया। जिससे उन्हें लगभग 1 लाख 50 हजार रूपए की आय हुई। पशुओं के लिए नेपियर घास की खासी डिमांड है और यही समूह की महिलाओं के लिए आय बढ़ाने का जरिया बना।

शासन द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य (Suraji Gaon Yojana) किये जा रहे हैं। कलेक्टर श्री डोमन सिंह के मार्गदर्शन में जिले के गौठान में प्राथमिकता से चारागाह विकसित किये जा रहे हैं। उन्होंने सभी गौठान में चारागाह में नेपियर एवं मक्का लगाने कहा है। नेपियर घास संरक्षित कर रखा जा सकता है और चारे के लिए कभी भी मवेशियों को दिया जा सकता है। जिले में तेजी से चारागाह विकसित किये जा रहे हैं।

Exit mobile version