जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष प्रशांत किशोर उर्फ पीके लगता है पी के सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगा बैठे थे। जिसमें उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव रद्द कर फिर से चुनाव कराने की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट के चीफ़ जस्टिस ने न सिर्फ याचिका खारिज की बल्कि कड़ी फटकार लगाकर पीके का सारा नशा हिरण कर दिया।
पीके की पार्टी को पहले ही बिहार की जनता ने अंडा देकर नकार दिया था। इतनी बेइज्जती खराब होने के बाद भी मुंह उठाकर सुप्रीम कोर्ट चले गए थे। जहां मुंह की खानी पड़ी। लब्बोलुआब यह कि चौबेजी गए थे छब्बेजी बनने दुबेजी बनकर लौटे।

