Site icon Navpradesh

संपादकीय: अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सख्ती जरूरी

Strictness necessary for effective control of crimes

effective control of crimes

Effective control of crimes: छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ते अपराधों को लेकर विपक्ष राज्य सरकार पर हमलावार है। अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बढ़ते अपराधों को गंभीरता से लिया और अपने निवास स्थान में आयोजित एक बैठक में उन्होंने छत्तीसगढ़ में कानून और व्यवस्था की स्थिति की गहन समीक्षा की है।

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के आला अफसरों को कड़े निर्देश दिए हैं कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें। उन्होंने कहा है कि हर हाल में प्रदेश में कानून और व्यवस्था बहाल रहना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने नशे के बढ़ते कारोबार और तस्करी को रोकने के लिए भी कड़े कदम उठाने का निर्देश दिया है। उन्होंने पुलिस गश्त व्यवस्था को और ज्यादा बेहतर बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया है।

वास्तव में छत्तीसगढ़ में असामाजिक तत्वों और अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। जिसकी वजह से प्रदेश में अपराधों का ग्राफ ऊपर जा रहा है।

बढ़ते आपराधिक घटनाओं की वजह से लोगों के मन में असुरक्षा की भावना घर करती जा रही है। बहरहाल अब खुद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बढ़ते अपराधों को लेकर गहन चिंता जाहिर की है और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं।

इसके बाद यह उम्मीद की जानी चाहिए की पुलिस महकमें के आला अफसर मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के लिए कड़े कदम उठाने से नहीं हिचकिचाएंगे। अपराधी चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Exit mobile version