Steel Plant Accident : छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को बड़ा औद्योगिक हादसा (Steel Plant Accident) सामने आया। रायपुर जिले के सिलतरा क्षेत्र स्थित गोदावरी इस्पात प्लांट में छत गिरने से 6 मजदूरों की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए। हादसे के वक्त करीब 200 लोग वहां मौजूद थे। पुलिस ने कहा कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है और कई अन्य लोगों के दबे होने की आशंका भी बनी हुई है।
पुलिस अधीक्षक लाल उम्मेद सिंह ने जानकारी दी कि जब कर्मचारी और मजदूर काम कर रहे थे, तभी छत जैसा बड़ा ढांचा गिर गया। इस घटना (Steel Plant Accident) में कई लोग मलबे के नीचे आ गए। पुलिस और प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया।
अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्य (Steel Plant Accident) युद्धस्तर पर चल रहा है और दबे हुए लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि मजदूरों की जान जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार हर पीड़ित परिवार तक सहायता पहुंचाएगी और घायल मजदूरों का बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने हादसे की विस्तृत जांच (Steel Plant Accident) के आदेश भी दिए।
कांग्रेस नेता चरण दास महंत ने भी इस घटना (Steel Plant Accident) पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को तुरंत आर्थिक मदद दी जाए और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक सुरक्षा के मानकों का पालन न करना मजदूरों की जान के साथ खिलवाड़ है।
यह हादसा छत्तीसगढ़ के उद्योगों में सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़ा करता है। मजदूर संगठनों ने कहा कि जब तक सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन नहीं होगा, तब तक ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति होती रहेगी।