Statement : कांग्रेस का मजबूत आधार स्तंभ है इसकी राजनीतिक विचारधारा : मदन साहू

Statement : कांग्रेस का मजबूत आधार स्तंभ है इसकी राजनीतिक विचारधारा : मदन साहू

Statement,


राजनांदगांव, नवप्रदेश। डोंगरगांव विधानसभा के करमतरा सेक्टर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में बैठक का आयोजन बीते दिनों हुआ। कांग्रेस की सांगठनिक गतिविधियां, रणनीतियां और चुनावी वर्ष को ध्यान में रखते हुए आमजनों तक कांग्रेस सरकार के कामकाजए योजनाओं को पहुंचाने को लेकर कांग्रेस नेताओं ने चर्चा की।


इस दौरान जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष मदन साहू ने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, कांग्रेस का सबसे मजबूत आधार स्तंभ इसकी राजनीतिक विचारधारा है। दशकों से इसी विचारधारा ने लोगों को कांग्रेस से जोड़े रखा है और समय के साथ यह और भी मजबूत, व्यापक और पारदर्शी होती जा रही है।


अध्यक्ष श्री साहू ने यहां पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को संगठन और कांग्रेस की रीति-नीति के साथ भूपेश सरकार की योजनाओं पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने कई बेहतर योजनाओं को क्रियान्वयन किया है। शहर, कस्बा, गांव सभी के लिए राज्य की कांग्रेस सरकार ने बुनियादी सुविधाएं बढ़ाने के साथ ही बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए हैं।


उन्होंने कहा कि, लोगों तक यह योजनाएं पहुंच रही है। इसके संबंध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को आमजनों से चर्चा कर उन्हें जागरुक करना चाहिए। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बूथ कमेटी को मजबूत करने की बात भी कही।


सेक्टर बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार की योजनाओं से किसान संतुष्ट और खुशहाली महसूस कर रहे हैं। इसके अलावा कार्यकर्ताओं की पूछ-परख और लगातार बैठक की आवश्यकता है, ताकि ग्रामीणों की समस्याओं का निदान कार्यकर्ता कर सके।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि, कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ता जनप्रतिनिधियों से अनुशंसा लेकर आते हैं। शासकीय कार्यालयों में इन अनुशंसा पर जल्द नतीजे आने चाहिए, ताकि लोगों को शासन की योजनाओं का जल्द फायदा मिल सके। इससे कार्यकर्ताओं में जनसेवा का भाव और मनोबल दोनों बढ़ता है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *