Site icon Navpradesh

SpiceJet Special Flights UAE : युद्ध के बीच UAE में फंसे भारतीयों को राहत, आज से स्पाइसजेट की 4 विशेष उड़ानें शुरू

SpiceJet Special Flights UAE

SpiceJet Special Flights UAE

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में फंसे भारतीयों के लिए राहत (SpiceJet Special Flights UAE) भरी खबर है। भारतीय विमानन कंपनी SpiceJet आज से चार विशेष उड़ानें संचालित कर रही है, जिनके जरिए बड़ी संख्या में भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया जाएगा।

एयरस्पेस बंद होने और क्षेत्र में सुरक्षा हालात बिगड़ने के बाद यूएई के विभिन्न शहरों में कई भारतीय फंस गए थे। ऐसे में स्पाइसजेट ने फुजैराह से दिल्ली, मुंबई और कोच्चि के लिए विशेष उड़ानों की घोषणा की है। मुंबई के लिए दो फ्लाइट्स चलाई जाएंगी ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को शीघ्र घर पहुंचाया जा सके।

इन शहरों में उतरेंगी फ्लाइटें

विशेष उड़ानें फुजैराह से उड़ान भरकर दिल्ली, मुंबई और कोच्चि में लैंड (SpiceJet Special Flights UAE) करेंगी। 4 मार्च से फुजैराह-दिल्ली और फुजैराह-मुंबई के बीच नियमित उड़ानें भी फिर से शुरू की जाएंगी, जिससे भारत और यूएई के बीच हवाई संपर्क सामान्य करने में मदद मिलेगी।

जरूरत पड़ी तो और उड़ानें भी

कंपनी ने संकेत दिया है कि यात्रियों की संख्या और नियामकीय मंजूरी के आधार पर अतिरिक्त विशेष उड़ानें भी चलाई जा सकती हैं। उद्देश्य यह है कि अधिकतम फंसे हुए भारतीय सुरक्षित अपने घर लौट सकें।

क्या बोले अजय सिंह

स्पाइसजेट के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर Ajay Singh ने कहा कि ऐसे कठिन समय में कंपनी की प्राथमिकता भारतीय नागरिकों की सहायता करना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के समन्वय के लिए आभार जताया और जरूरत पड़ने पर और सेवाएं संचालित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

स्पाइसजेट एक IATA-IOSA प्रमाणित एयरलाइन (SpiceJet Special Flights UAE) है, जो बोइंग 737 और Q-400 विमानों का संचालन करती है। क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना (UDAN) के तहत भी यह देश की प्रमुख एयरलाइनों में शामिल है। मौजूदा हालात में इन विशेष उड़ानों को UAE में फंसे भारतीयों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।

Exit mobile version