प्रदेश के के अलग-अलग स्थानों पर तेज रफ्तार कारों के कारण हुए सड़क हादसों में पांच युवकों की जान चली गई। अंबिकापुर, जशपुर के बतौली और कसड़ोल में हुए इन हादसों ने एक बार फिर तेज गति से वाहन चलाने के खतरे को उजागर कर दिया।
अंबिकापुर के लकड़ापारा गांधी नगर निवासी 22 वर्षीय आर्यन कुजूर अपनी शासकीय शिक्षिका मां की कार लेकर दोस्तों के साथ घूमने निकला था। कार अत्यधिक तेज गति में थी, जिसे तेज रफ्तार कार हादसा (Speeding Car Accident) माना जा रहा है।
आर्यन के साथ ऐमल विशाल तिर्की, अंकित कुजूर, अनिमेष तिर्की तथा जशपुर की निकिता केरकेट्टा और तारा कुजूर भी कार में सवार थे। शहर के निकट हर्राटिकरा मोड़ पर चालक का नियंत्रण खो गया, जिससे कार सड़क किनारे जाकर कई बार पलट गई।
इस तेज रफ्तार कार हादसे (Speeding Car Accident) में ऐमल विशाल तिर्की और अंकित कुजूर की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जशपुर के बतौली में छात्र की मौत
जशपुर जिले के बगीचा–बतौली मार्ग पर रविवार को तेज रफ्तार स्विफ्ट कार और स्कूटी के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस तेज रफ्तार कार हादसे (Speeding Car Accident) में स्कूली छात्र वैभव खलखो की जान चली गई। वैभव और नैतिक गुप्ता स्कूटी से ट्यूशन जा रहे थे, तभी तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी।
हादसे के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली लाया गया, लेकिन वहां समुचित चिकित्सा सुविधा नहीं मिलने के कारण दोनों को अंबिकापुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान वैभव की मौत हो गई, जबकि नैतिक की हालत गंभीर बनी हुई है। वैभव के पिता शासकीय शिक्षक हैं, जबकि नैतिक के पिता व्यापारी बताए गए हैं।
कसड़ोल में अज्ञात वाहन की ठोकर से दो युवकों की मौत
वहीं कसड़ोल क्षेत्र में भी एक अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल सवार दो युवकों को ठोकर मार दी और फरार हो गया। इस तेज रफ्तार कार हादसे (Speeding Car Accident) में हरुन साहू पिता रेवती रमन साहू, निवासी ग्राम झुमका और अशोक कुमार साहू पिता ललित प्रसाद साहू, निवासी ग्राम गोपालपुर की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
