Special Train : रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, रक्सौल-तिरुपति स्पेशल ट्रेन अब होगी स्थायी

बिहार और आंध्र प्रदेश के बीच यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रक्सौल से तिरुपति के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन (Special Train) को नियमित करने की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

सांसद की पहल पर लगी मुहर (Special Train)

रेल मंत्री ने यह जानकारी पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल को लिखे एक पत्र के माध्यम से दी है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए और सांसद के साथ हुई पिछली चर्चाओं के आधार पर रेल मंत्रालय ने इस मार्ग पर ट्रेन के नियमित परिचालन को स्वीकृति दे दी है।

Special Train

बदल जाएगा ट्रेन का नंबर

अब तक यह ट्रेन ‘स्पेशल’ श्रेणी के तहत चल रही थी, जिसे अब स्थायी एक्सप्रेस सेवा का दर्जा मिल गया है। इस बदलाव के साथ ही ट्रेन के नंबरों में भी परिवर्तन किया गया है: अब यह ट्रेन गाड़ी संख्या 17434 / 17433 के रूप में संचालित होगी। इससे पहले इसका संचालन गाड़ी संख्या 07052 / 07051 के रूप में हो रहा था।

यात्रियों को क्या होगा लाभ

ट्रेन के नियमित होने से अब यात्रियों को स्थायी समय-सारणी और बेहतर आरक्षण सुविधा मिल सकेगी। रक्सौल और तिरुपति के बीच सीधा संपर्क होने से तीर्थयात्रियों और व्यवसायियों को काफी राहत मिलेगी। रेल मंत्री के इस निर्णय का क्षेत्रीय जनता और जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया है।

Exit mobile version