SP Surprise Inspection : जब सिविल ड्रेस में FIR करने पहुंचे SP साहब…ASI ने भगा दिया…फिर तो आई…

SP Surprise Inspection : जब सिविल ड्रेस में FIR करने पहुंचे SP साहब…ASI ने भगा दिया…फिर तो आई…

SP Surprise Inspection: When SP came to file FIR in civil dress… ASI chased him away… Then came…

SP Surprise Inspection

रोहतक/नवप्रदेश। SP Surprise Inspection : थाने में काम का निरीक्षण करने के लिए जब एसपी सादे लिबास में FIR दर्ज कराने पहुंचे तो एएसआई ने उन्हें चमकाकर भगा दिया। दरअसल, रोहतास के एसपी विनीत कुमार जनवरी माह में आम लोगों की वेशभूषा में नासरीगंज थाने और सासाराम टाउन थाने पहुंचे थे। सासाराम थाने में जब एसपी ने प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया तो एएसआई ने उसे भगा दिया।

पुलिस पदाधिकारियों को किया सस्पेंड

एसपी ने बताया कि जनवरी महीने में सासाराम नगर थाने में औचक निरीक्षण के दौरान ASI ने एफआईआर दर्ज करने से मना कर दिया था। इसके साथ ही नासरीगंज थानाध्यक्ष ने दैनिक कार्य निष्पादन नहीं किया था। इसको लेकर दोनों पुलिस पदाधिकारी से स्पष्टीकरण की मांग की। जिसका संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इससे दोनों पुलिस पदाधिकारियों को सस्पेंड किया है।

अब एसपी ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को एसपी विनीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नासरीगंज थानाध्यक्ष सुभाष कुमार और सासाराम टाउन थाने के ASI कन्हैया को सस्पेंड कर दिया गया है। दोनों को निलंबित कर पुलिस केंद्र वापस किया गया है। एसपी ने बताया कि जनवरी महीने में सासाराम नगर थाने में औचक निरीक्षण के दौरान ASI ने एफआईआर दर्ज करने से मना कर दिया था। इसके साथ ही नासरीगंज थानाध्यक्ष ने दैनिक कार्य निष्पादन नहीं किया था। इसको लेकर दोनों पुलिस पदाधिकारी से स्पष्टीकरण की मांग की। लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इससे दोनों पुलिस पदाधिकारियों को सस्पेंड किया है।

नियमित और दैनिक कार्य रखा था पेंडिंग

जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष सुभाष कुमार ने नियमित और दैनिक कार्य भी पेंडिंग रखा था। एसपी ने कार्य में कोताही बरतने के आरोप में थानाध्यक्ष को निलंबित कर पुलिस केंद्र वापस कर दिया है। एसपी ने बताया कि दोनों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू की जा रही है। दरअसल जनवरी में एसपी विनीत कुमार सादे लिबास में आम आदमी बनकर मामला दर्ज कराने नगर थाने पहुंचे थे। लेकिन ड्यूटी पर तैनात एसआई ने आवेदन लेने से इनकार कर दिया था। इस मामले में एसपी ने ASI से शो-काॅज किया गया था। अब निलंबन की कार्रवाई की (SP Surprise Inspection) गई है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *