छत्तीसगढ़ में यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने (South East Central Railway) आई है। South East Central Railway के बिलासपुर मंडल में चौथी रेल लाइन के निर्माण कार्य के चलते राज्य के भीतर चलने वाली 10 पैसेंजर ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया गया है।
रेलवे के अनुसार Bilaspur से Jharsuguda सेक्शन के बीच चौथी लाइन निर्माण का काम चल रहा है। इसके तहत बिलासपुर–चांपा सेक्शन के अकलतरा स्टेशन में नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। इसी कारण कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कोरबा – रायपुर – कोरबा हसदेव एक्सप्रेस को इस दौरान पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाने का निर्णय लिया है।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
68738 / 68737 बिलासपुर–रायगढ़–बिलासपुर मेमू (31 मार्च–11 अप्रैल)
68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू (31 मार्च–11 अप्रैल)
68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू (30 मार्च–10 अप्रैल)
68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू (30 मार्च–10 अप्रैल)
68745 गेवरा रोड–रायपुर मेमू (31 मार्च–11 अप्रैल)
58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर (30 मार्च–10 अप्रैल)
58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर (31 मार्च–11 अप्रैल)
68734 / 68733 बिलासपुर–गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू (31 मार्च–11 अप्रैल)
68732 / 68731 बिलासपुर–कोरबा–बिलासपुर मेमू (31 मार्च–11 अप्रैल)
58210 बिलासपुर–गेवरा रोड पैसेंजर (5 अप्रैल–11 अप्रैल)
ये ट्रेनें आंशिक रूप से रहेंगी प्रभावित
68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा पैसेंजर 31 मार्च से 11 अप्रैल तक बिलासपुर में ही समाप्त होगी।
68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया पैसेंजर इसी अवधि में बिलासपुर (South East Central Railway) से ही प्रारंभ होगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।
