Site icon Navpradesh

सोनम ने ओलम्पिक पदक विजेता साक्षी को फिर हराकर स्वर्ण जीता

Sonam again wins gold, by defeating Olympic medalist Sakshi,

Sonam again wins gold by defeating Olympic medalist Sakshi

आगरा । Sonam again wins gold by defeating Olympic medalist Sakshi: हरियाणा की सोनम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता पहलवान रेलवे की साक्षी मलिक को टाटा 23वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में शनिवार को 62 किग्रा वर्ग में हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने किया। प्रतियोगिता में सभी निगाहें स्टार पहलवान साक्षी पर टिकी हुई थीं। साक्षी फ़ाइनल तक तो पहुंचीं लेकिन सोनम ने उन्हें पराजित कर दिया।

सोनम को स्वर्ण और साक्षी को रजत मिला। इस वजन वर्ग में मध्य प्रदेश की पुष्पा और हरियाणा की मनीषा को कांस्य पदक मिला।

Exit mobile version