Site icon Navpradesh

राज्य में अब तक 28.08 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी, CM भूपेश पहुंचे उपार्जन केंद्र

So far 28.08 lakh metric tonnes of paddy has been purchased in the state, CM Bhupesh reached the procurement center

Paddy Procurement Center

Paddy Procurement Center : प्रदेश में 7.83 लाख किसानों ने बेचा धान

रायपुर/नवप्रदेश। Paddy Procurement Center : राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए एक दिसम्बर से शुरू हुए धान खरीदी के बीते 16 दिनों में आज शाम साढ़े 6 बजे तक 7 लाख 82 हजार 878 किसानों से 28 लाख 08 हजार 195 मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है। किसानों से 2482 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव और दुर्ग जिले के प्रवास के दौरान वहां धान उपार्जन केन्द्रों में पहुंचकर धान खरीदी व्यवस्था का अवलोकन किया। साथ ही किसानों से चर्चा कर धान विक्रय व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव प्रवास के दौरान खैरागढ़ विकासखंड के जालबांधा और वहां से लौटते हुए दुर्ग जिले के ग्राम बिरेझर के धान खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री द्वारा धान की तौलाई करवा रहे किसानों से धान के किस्म और बारदाने की उपलब्धता की जानकारी पूछे जाने पर किसानों ने बताया कि वे केन्द्र में अच्छी व्यवस्था के चलते अपना धान सुगमता से बेच रहे हैं। किसानों द्वारा समिति से उपलब्ध कराए गए बारदाने तथा स्वयं के बारदाने में भी धान का विक्रय किया जा रहा है।

किसानों ने बताया कि धान खरीदी केंद्र (Paddy Procurement Center) में व्यवस्था बहुत अच्छी है। पहले देर तक इंतजार करना पड़ता था। शासन द्वारा छोटे किसानों का भी विशेष रूप से ध्यान रखा जा रहा है इससे उन्हें काफी सुविधा हुई है। किसानों ने बताया कि गोबर खाद खेत के लिए उपयोगी साबित हुआ है। मुख्यमंत्री के आने से किसान बहुत उत्साहित हुए। किसानों ने बताया कि सुखद संयोग था कि आज हम लोग धान बेचने आये और आज ही मुख्यमंत्री यहां आ गये। उन्होंने हम सबसे हालचाल जाना।

मुख्यमंत्री बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। अब तक 8 लाख 98 हजार 902 मीट्रिक टन का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा 5,40,384 मीट्रिक धान का उठाव कर लिया गया है। प्रदेश में अब तक कुल 1988 मिलर्स ने पंजीयन कराया है।

Paddy Procurement Center

ये है जिलेवार धान खरीदी के आंकड़े

धान खरीदी (Paddy Procurement Center) के 16वें दिन भी राजनांदगांव जिला, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के मामले में पहले पायदान पर है। राजनांदगांव जिले में 2,73,361 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। बेमेतरा जिला धान खरीदी के मामले में आज राज्य में दूसरे क्रम पर है। बेमेतरा जिला में 2,11,634 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। अब तक की धान खरीदी में बलौदाबाजार जिला राज्य में तीसरे स्थान पर है। बलौदाबाजार जिला में 2,06,098 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। धान खरीदी के मामले में अब तक 4 जिले क्रमशः राजनांदगांव, बेमेतरा, बलौदाबाजार और जांजगीर-चांपा ने दो लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदी कर ली है।

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 दिसम्बर तक चालू विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर राज्य के बस्तर जिले में 37,839 मीट्रिक टन, बीजापुर जिले में 9,749 मीट्रिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 1708 मीट्रिक टन, कांकेर जिले में 90,142 मीट्रिक टन, कोण्डागांव जिले में 47,034 मीट्रिक टन, नारायणपुर जिले में 5,666 मीटरिक टन, सुकमा जिले में 6,442 मीटरिक टन, बिलासपुर जिले में 1,45,704 मीटरिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 18,409 मीटरिक टन, जांजगीर-चांपा जिले में 2,00,778 मीटरिक टन, कोरबा जिले में 30,920 मीटरिक टन, मुंगेली जिले में 1,20,663 मीटरिक टन, रायगढ़ जिले में 1,48,871 मीटरिक टन, बालोद जिले में 1,85,540 मीटरिक टन, बेमेतरा जिले में 2,11,634 मीटरिक टन, दुर्ग जिले में 1,31,184 मीटरिक टन, कवर्धा जिले में 1,40,606 मीट्रिक टन, राजनांदगांव जिले में 2,73,361 मीटरिक टन, बलौदाबाजार जिले में 2,06,098 मीटरिक टन, धमतरी जिले में 1,26,239 मीटरिक टन, गरियाबंद जिले में 1,03,261 मीटरिक टन, महासमुंद जिले में 1,94,059 मीटरिक टन, रायपुर जिले में 1,56,095 मीटरिक टन, बलरामपुर जिले में 41,445 मीटरिक टन, जशपुर जिले में 27,116 मीटरिक टन, कोरिया जिले में 32,102 मीटरिक टन, सरगुजा जिले में 44,873 मीटरिक टन और सूरजपुर जिले में 70,657 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

Exit mobile version