Site icon Navpradesh

‘Silent Satyagraha’ Of Congress ; राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का ‘मौन सत्याग्रह’

Chhattisgarh Assembly Election 2023 :

Chhattisgarh Assembly Election 2023 :

0 सीएमभूपेश , विस. अध्यक्ष महंत, डिप्टी CM सिंहदेव समेत दिग्गज कांग्रेसी काला मास्क लगाकर बैठे

0 मौन सत्याग्रह पर बीजेपी बोली – राहुल के समर्थन में संविधान- न्यायालय को नहीं मानती कांग्रेस

रायपुर/नवप्रदेश। ‘Silent Satyagraha’ Of Congress ; कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस के ‘मौन सत्याग्रह’ में प्रदेश कांग्रेस ने एकजुटता दिखाई। आज नियत समय पर राजधानी के ऐतिहासिक गांधी मैदान पर सूबे के सभी दिग्गज कांग्रेसी एक मंच पर दिखे। सीएम बघेल समेत सभी दिग्गज नेताओं ने काला मास्क लगाकर राहुल गांधी के समर्थन में विरोध जताया हैं।

(‘Silent Satyagraha’ Of Congress) गांधी मैदान में प्रदेश के पीसीसी के पदाधिकारी, प्रदेश सरकार के सभी मंत्री, कांग्रेस विधायक और समर्थक कार्यकर्ता खामोश लेकिन अपने पार्टी नेता राहुल के लिए चेहरे में न्याय का भाव लिए बैठे।

कांग्रेस के मौन समर्थन के लिए प्रदेश भर से समर्थकों नेताओं के शामिल होने से गांधी मैदान के आसपास जाम की स्थिति थी। पुलिस ने भी बेरिकेट्स लगा कर व्यवस्था सम्हली हुई है। AICC (All India Congress Committee) ने राहुल गांधी के समर्थन और एकजुटता दिखाने के लिए ये मौन सत्याग्रह रखा है।

बता दें राजधानी रायपुर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने कांग्रेस का सुबह 10 बजे से प्रदर्शन चल रहा है और यह शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। सत्याग्रह में शामिल होने के लिए प्रदेश प्रभारी सेलजा सुबह ही फ्लाइट से रायपुर पहुंच गई थीं।

बीजेपी बोली मौन सत्याग्रह संविधान व पिछड़े वर्ग का अपमान

रायपुर। (‘Silent Satyagraha’ Of Congress) कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस के ‘मौन सत्याग्रह’ पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, जिस व्यक्ति ने पिछड़े वर्ग को गाली दी, उनका उपहास उड़ाया, उस व्यक्ति के लिए मौन धारण कर प्रदर्शन करना और उसे सत्याग्रह का नाम देना, पिछड़े वर्ग के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा कृत्य है।

अरुण साव ने कहा कि, कांग्रेस का जो रवैया है, उससे यह पूर्णत: स्पष्ट है कि आज अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार रहती है तो वह राहुल गांधी की चाटुकारिता के लिए शायद आपातकाल लगाने से भी नहीं चूकती, जैसा कि इंदिरा गांधी के लिए लगाया गया था। कांग्रेस देश के संविधान और न्यायपालिका में विश्वास नहीं रखती। वह केवल एक परिवार को ही सब कुछ मानती है। देश की जनता भी इनकी प्राथमिकता में नहीं है।

श्री साव ने कहा कि, न्यायपालिका जिस पर सभी का भरोसा होता है, आज कांग्रेस उसके खिलाफ, उसके फैसले के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रही है। यह देश के संविधान का मजाक उड़ाने जैसा है। जनता अब यह मान रही है कि कांग्रेस गांधी परिवार के आगे देश के संविधान को भी नहीं मानती और न्यायपालिका की विश्वसनीयता को खंडित करने का कुंठित प्रयास करती है। पूरे देश की जनता कांग्रेस का यह कृत्य देख रही है, कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी।

Exit mobile version