Site icon Navpradesh

Shraddha Murder Case : श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब के फ्लैट पर आने वाली लड़की की पहचान, दिल्ली पुलिस ने की पूछताछ

Shraddha Murder Case,

नई दिल्ली, नवप्रदेश। दिल्ली पुलिस को श्रद्धा मर्डर केस में एक अहम सुराग हाथ लगा है। पुलिस ने उस लड़की की पहचान कर ली है, जिसे श्रद्धा के मर्डर के बाद आफताब अपने महरौली वाले फ्लैट पर लेकर आया था। दिल्ली पुलिस ने उस लड़की से भी पूछताछ कर ली है।

आफताब उस लड़की से श्रद्धा के मर्डर के बाद डेटिंग एप बम्बल के जरिए मिला था। मोबाइल एप के जरिए संपर्क में आई उस लड़की को भी उसने अपने महरौली स्थित फ्लैट पर बुलाया था।

ये लड़की जब फ्लैट पर आई थी तो आफताब श्रद्धा के शव के टुकड़े करके फ्रिज में रखे हुए था। पुलिस ने उस लड़की की पहचान कर उससे पूछताछ भी कर ली है। श्रद्धा के मर्डर के बाद फ्लैट पर आई ये लड़की पेशे से साइकॉलोजिस्ट है।

उधर आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का नार्को टेस्ट सोमवार को रोहिणी के अंबेडकर अस्पताल में कराया जा सकता है। आफताब की पुलिस हिरासत आज खत्म हो रही है।

इसलिए दिल्ली पुलिस आज उसे कोर्ट में पेश करेगी और अदालत से उसकी कस्टडी बढ़ाने की मांग करेगी। अधिकारियों की मानें तो आफताब के नार्को टेस्ट के समय FSL की टीम मौजूद रहेगी। आज आफताब का मेडिकल टेस्ट हुआ और उसके फिट होने की रिपोर्ट भी आई है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आफताब के नार्को टेस्ट से श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस के रहस्य से पर्दा उठ सकता है। इस टेस्ट के लिए दिल्ली की साकेत कोर्ट ने इजाजत दे दी थी। 

Exit mobile version