Site icon Navpradesh

Shot The Bride : कहा – भूल गई बचपन का प्यार, फिर सिरफिरे आशिक ने मार दी नई नवेली दुल्हन को गोली

अलीगढ़, नवप्रदेश। अलीगढ़ में एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका को गोली मार दी. शादी के बाद प्रेमिका उसे भाव नहीं दे रही थी, इसलिए वह गुस्से में था और उससे मिलने उसके घर पहुंच गया। वारदात के बाद भागते समय आरोपी ने खुद को भी गोली मार (Shot The Bride) ली। 
यह वारदात खैर थाना क्षेत्र के गौमत चौराहे के पास मंगलवार श्बाम की है। गोली लगने से दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां आरोपी की हालत नाजुक बनी हुई (Shot The Bride) है।

पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी लड़का और पीड़ित महिला के बीच कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच महिला की शादी हो गई और उसने लड़के से मिलना बंद कर दिया। इधर, लड़के को यह बात नागवार लगी. काफी प्रयास के बाद भी जब महिला उससे मिलने नहीं आई तो बुधवाार को वह महिला के घर पहुंच गया।

जहां इनके बीच छीना झपटी हुई. इसके बाद अचानक से लड़के ने तमंचा निकालकर महिला के ऊपर फायर कर दिया। गोली महिला के हाथ में लगी। इसके बाद महिला शोर मचाने लगी तो आरोपी भाग (Shot The Bride) गया।

महिला के शोर मचाने पर काफी लोग मौके पर पहुंच गए और फिर गोली मारकर भाग रहे आरोपी का पीछा किया। लोगों को अपने पीछे आते देखकर आरोपी पास की ही एक दुकान में घुस कर छुप गया और खुद को गोली मार ली.

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला को तो खतरे से बाहर बताया गया है, जबकि आरोपी लड़के की हालत भी खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मामले की जांच कर रही पुलिस को एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली है। इस फुटेज में साफ दिख रहा है कि लड़का महिला के घर आता है, जहां महिला उससे बचने के लिए भागने का प्रयास करती है।

इसके बाद आरोपी उसे गोली मार कर भाग जाता है। पुलिस इस वारदात को लेकर मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता रेनू गौमत चौराहे पर ही ब्यूटी पार्लर का काम करती है। जबकि आरोपी विनोद खैर की नई बस्ती का रहने वाला है। अस्पताल में भर्ती विनोद ने बताया कि रेनू के साथ उसके नौ साल पुराने संबंध हैं।

Exit mobile version