Shivsena Chief : नए CM समेत 39 बागी विधायकों के निलंबन के लिए पहुंचा सुप्रीम कोर्ट |

Shivsena Chief : नए CM समेत 39 बागी विधायकों के निलंबन के लिए पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

Shivsena Chief: Supreme Court reached for suspension of 39 rebel MLAs including new CM

Shivsena Chief

मुंबई/नवप्रदेश। Shivsena Chief : महाराष्ट्र में नई सरकार के शपथग्रहण के बाद शिवसेना अब अपने 39 बागी विधायकों के निलंबन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। उन्होंने अपनी याचिका में शिवसेना ने एकनाथ शिंदे को भी निलंबित करने की मांग की है।

शिंदे की सरकार बनने के तरीके पर उठे सवाल

उद्धव ठाकरे (Shivsena Chief) ने एकनाथ शिंदे की सरकार बनाने के तरीके पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि अगर शिवसेना के कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री पद देना था तो बीजेपी को यह सब करने की जरूरत नहीं थी। यही बात मैंने अमित शाह से भी कही थी। यह सब कुछ सम्मानजनक तरीके से हो सकता था। उस वक्त शिवसेना आधिकारिक रूप से आपके साथ थी, लेकिन अब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शिवसेना के सीएम नहीं हैं।

वहीं, मेट्रो शेड प्रोजेक्ट में बदलाव पर उद्धव ने बोले कि, मेरा गुस्सा मुंबई के लोगों पर न निकाला जाए। मेट्रो शेड का प्रपोजल नहीं बदलें। मुंबई के वातावरण से खिलवाड़ न करें।

आपदा प्रबंधन विभाग की करेंगे बैठक

दूसरी और गोवा में महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने कहा कि, मैं मुंबई जा रहा हूं। मैंने मुंबई निगम आयुक्त से मुंबई में बारिश की स्थिति के बारे में बात की है। वहा वे आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि, सरकार किसानों के जीवन में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है। हम राज्य में विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।

170 विधायक हैं और बढ़ रहे हैं

गोवा में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि, मैं मुंबई जा रहा हूं। बाकी विधायक कल मुंबई आएंगे। राज्यपाल ने 3-4 जुलाई को सत्र बुलाया है। हमारे पास 170 विधायक हैं और बढ़ रहे हैं। हमारे पास विधानसभा में पूर्ण बहुमत है। वहीं महाराष्ट्र विधायिका (Shivsena Chief) का दो दिवसीय विशेष सत्र 2 जुलाई से होगा। सत्र के पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। सूत्रों ने बताया कि सत्र के दौरान विश्वास मत भी हो सकता है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *