Shelter Inspection : मुख्यमंत्री ने आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण, आश्रयग्राहियों को बांटे कंबल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार रात इंदौर के दयालबाग स्थित आश्रय स्थल का देर रात 10:30 बजे औचक निरीक्षण किया। ( Shelter Inspection ) उन्होंने यहां अस्थायी रूप से रह रहे लोगों से बातचीत की और आश्रय स्थल पर उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी आश्रयग्राहियों को कंबल वितरित किए, जिससे ठंड में उन्हें राहत मिल सके।

https://youtu.be/T-2O9_FqjTs

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने झाबुआ व दाहोद से परीक्षा देने आए विद्यार्थी कमल, दाहोद के संकेत एवं संजय तथा इंदौर में पानी टंकी की चौकीदारी कर रहे चुन्नीलाल सहित अन्य श्रमिकों से उनके यहां आने के कारण, कार्य-स्थिति और आश्रय स्थल पर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने वहां ठहरे लोगों की दिनचर्या, समस्याओं और उनकी जरूरतों की जानकारी भी ली।

इस दौरान परिक्रमावासी अनिल से भी मुख्यमंत्री (Shelter Inspection) ने संवाद किया। परिक्रमावासी अनिल ने बताया कि वे धार्मिक परिक्रमा पूरी कर लौटे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आपकी सेवा और दर्शन कर हम भी धन्य हो गए।

निरीक्षण के दौरान विधायक गोलू शुक्ला, सुमित मिश्रा, गौरव रणदीवे, इंदौर सम्भागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, कलेक्टर शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। आश्रय स्थल का निरीक्षण पूरा करने के बाद मुख्यमंत्री श्री काल भैरव धाम पहुंचे और वहाँ पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और जनकल्याण की कामना की।

https://youtu.be/wmV7UmhcxJY

प्रमुख बिंदु

Exit mobile version