Shatak Movie Tax Free CG : छत्तीसगढ़ में ‘शतक’ 6 माह तक टैक्स-फ्री, सरकार का आदेश जारी

छत्तीसगढ़ सरकार ने फिल्म ‘शतक : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष’ को छह महीने के लिए टैक्स-फ्री घोषित (Shatak Movie Tax Free CG) कर दिया है। वाणिज्य कर विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह निर्णय 28 फरवरी 2026 से लागू होगा और आगामी छह माह तक प्रभावी रहेगा।

सरकार ने बताया कि फिल्म के कथानक और इसके विशेष गुणों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की यात्रा और उसके विचारों को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाया जा सके।

Shatak Movie Tax Free CG

आदेश के मुताबिक, दर्शकों को टिकट खरीदते समय एसजीएसटी (राज्य वस्तु एवं सेवा कर) के बराबर राशि की छूट दी जाएगी, जिससे टिकट दर (Shatak Movie Tax Free CG) में कमी आएगी। सभी सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स को निर्देशित किया गया है कि वे टिकट पर एसजीएसटी घटाकर ही बिक्री करें और सामान्य प्रवेश शुल्क में किसी प्रकार की बढ़ोतरी न करें।

साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि संबंधित सिनेमा हॉल पहले देय एसजीएसटी राशि का भुगतान स्वयं करेंगे, जिसके बाद राज्य शासन द्वारा उस राशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी। इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश राज्य कर आयुक्त की ओर से अलग से जारी किए जाएंगे।

सरकार के इस निर्णय को फिल्म उद्योग और दर्शकों के लिए राहत भरा कदम माना (Shatak Movie Tax Free CG) जा रहा है। इससे प्रदेश में फिल्म के प्रदर्शन और दर्शकों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Exit mobile version