Seva Setu : 73 से सीधे 442 सेवाएं, सरकार के इस फैसले से बदल जाएगा काम कराने का तरीका

सरकारी सेवाओं के लिए अलग अलग दफ्तरों के चक्कर लगाने की परेशानी अब काफी हद तक कम होने (Seva Setu) वाली है। प्रदेश में नागरिक सुविधाओं को आसान बनाने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद लोगों को पहले की तुलना में कहीं अधिक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के नागरिकों तक सरकारी योजनाओं और प्रमाण पत्रों की पहुंच आसान बनाने के उद्देश्य से लोक सेवा केंद्रों में बड़ा बदलाव किया गया है। इसके साथ ही इन केंद्रों के कामकाज और पहचान में भी महत्वपूर्ण परिवर्तन किए गए हैं।

लोक सेवा केंद्रों को मिला नया नाम : Seva Setu

राज्य शासन ने प्रदेश में संचालित लोक सेवा केंद्रों का उन्नयन करते हुए उन्हें अब सेवा सेतु केंद्र नाम दिया है। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को अधिक संख्या में शासकीय और डिजिटल सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। सरकार का मानना है कि नई व्यवस्था से सेवाओं की पहुंच और प्रभावशीलता दोनों में वृद्धि होगी। साथ ही नागरिकों का समय और संसाधन भी बचेंगे।

73 से बढ़कर हुईं 442 सेवाएं

पहले लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से नागरिकों को 73 सेवाएं उपलब्ध कराई जाती थीं। अब सेवा सेतु केंद्रों के जरिए 442 सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। सेवाओं के दायरे में हुई इस बड़ी बढ़ोतरी से लोगों को विभिन्न विभागों से जुड़े कार्यों के लिए अलग अलग कार्यालयों में जाने की आवश्यकता कम होगी। इससे शासन की सेवाएं गांवों तक अधिक प्रभावी तरीके से पहुंच सकेंगी।

सभी केंद्रों में होगी एक जैसी पहचान

राज्य सरकार ने सेवा सेतु केंद्रों के लिए एक समान पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत सभी केंद्रों में एकरूपता के साथ बोर्ड और नाम पट्टिकाएं लगाई जाएंगी। इसके अलावा पोर्टल, रसीद और आधिकारिक पत्राचार में भी अब लोक सेवा केंद्र के स्थान पर सेवा सेतु केंद्र नाम का उपयोग किया जाएगा।

सेवा प्रदाताओं को मिला नया पदनाम

नई व्यवस्था के तहत सेवा सेतु पोर्टल संचालित करने वाले अधिकृत सेवा प्रदाताओं को अब सेवा सेतु प्रबंधक कहा जाएगा। इस बदलाव का उद्देश्य पूरी व्यवस्था को एक समान पहचान (Seva Setu) देना और नागरिक सेवाओं के संचालन को अधिक व्यवस्थित बनाना है।

इन महत्वपूर्ण सेवाओं का मिलेगा लाभ

सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से नागरिकों के विभिन्न प्रकार के आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। यहां आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन और भवन अनुज्ञा जैसी सेवाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित साफ सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट सुधार, नाम परिवर्तन के लिए राजपत्र अधिसूचना समेत कई अन्य सेवाएं भी प्रदान की जा रही हैं।

घर बैठे भी कर सकेंगे आवेदन

नागरिक सेवा सेतु पोर्टल पर स्वयं पंजीयन कर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। इससे लोगों को कई सेवाओं के लिए कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और डिजिटल माध्यम से प्रक्रिया पूरी (Seva Setu) की जा सकेगी। नई व्यवस्था को नागरिक सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सरल और डिजिटल रूप से सुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Exit mobile version