Site icon Navpradesh

हरियाली बिखेरने 300 पौधे रोपकर स्काउट-गाइड ने लिया संरक्षण का संकल्प

1 Durg District Scout Guide Association Murmunda Higher Secondary School Plantation

1 Durg District Scout Guide Association Murmunda Higher Secondary School Plantation

मुरमुन्दा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा की उपस्थिति में अनेक प्रजाति के पौधे लगाए गए

दुर्ग/नवप्रदेश। Durg District Scout Guide Association Murmunda Higher Secondary School Plantation: भारत स्काउट एवं गाइड छत्तीसगढ़ राज्य संघ रायपुर के मार्गदर्शन में आज रविवार को प्रदेश के सभी जिलों में वृहद पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। दुर्ग जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरमुन्दा में वृहद पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन स्काउट-गाइड जिला संघ दुर्ग, शिक्षा विभाग एवं वन विभाग के सहयोग से किया गया। जहां 300 पौधे रोपे गए। इस दौरान सभी ने पौधों को संरक्षित करने उसे पेड़ बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अहिवारा वरिष्ठ विधायक राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाड़ा थे। उपाध्यक्ष राज्य संघ स्काउट-गाइड श्रीमती सुनीता संजय बोहरा ने की। विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका अहिवारा नटवरलाल ताम्रकार, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, वन मंडल अधिकारी चंद्रशेखर शंकर परदेसी, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, स्काउट संघ आजीवन सदस्य संजय बोहरा, सरपंच मुरमुंदा परमानंद साहू, जिला अध्यक्ष स्काउट-गाइड संघ दुर्ग अशोक देशमुख थे।

एक पेड़ मां के नाम पर लगाएं पौधे

इस दौरान (Durg District Scout Guide Association Murmunda Higher Secondary School Plantation) कार्यक्रम में विधायक राजमहंत कोर्सेवाड़ा, सुनीता संजय बोहरा, नटवर ताम्रकार, सतीश साहू ने अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक कार्यों की कड़ी में रोपण के विभिन्न प्रयासों के तहत पौधा रोपण के महत्व के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम का महत्व बताया गया। लोगों को अधिक से अधिक पौधा रोपण कर उसकी अच्छी तरीके से देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।

पौधों को पेड़ बनाने सहयोग का संकल्प

इस अवसर पर सभी अतिथियों एवं स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर के माध्यम से 300 पौधे लगाए गए। स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर के बच्चे और रेड क्रॉस जूनियर के बच्चों ने विशाल मैदान में पौधे रोक कर उसे संरक्षित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर आसपास के ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम व्यवस्थित गरिमामय रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंच पदाधिकारियों ने भविष्य में एक पौधा मां के नाम से आयोजित कार्यक्रम में सहयोग देने का आश्वासन दिया। कहा सभी को पेड़ बनाना है।

स्कूलों में अधिक से अधिक पौधे रोपकर करें संरक्षितः डीईओ मिश्रा

पौधा रोपण में वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। (Durg District Scout Guide Association Murmunda Higher Secondary School Plantation) जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा ने सभी विद्यालयों में इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से अधिक से अधिक पौधा रोपण कर उसे सुरक्षित रखने के प्रयासों के विषय में स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर को प्रेरित किया। उन्होंने आगामी माह में बड़े स्तर पर एक ही स्थान पर पौधा रोपण किए जाने की जानकारी दी। गौरतलब है कि धमधा विकासखंड में कई विद्यालयों में पौधारोपण किया जा रहा है। उसे संरक्षित रखने का प्रयास भी शिक्षा विभाग एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जा रहा है।

इनकी रही भागीदारी

इस दौरान अनुज साहू, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त गाइड सरिता पांडेय, सरिता वर्मा, जनक लाल साहू, राम नारायण द्विवेदी, प्रवेश शर्मा, जिला संघ कोषाध्यक्ष जीआर वर्मा, नेहा राजपूत, अवधेश विश्वकर्मा, त्रिलोकचंद्र चौधरी, नीरज साहू, अमित हरमुख, माया पेठकर, रेखा शर्मा, ईश्वरी साहू, देवेंद्र देवांगन सहित स्थानीय नागरिक व अऩेक विद्यालयों के स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर मौजूद थे।

Exit mobile version