Sarkari Naukri 2022 : लोक सेवा आयोग ने निकाली 200 जूनियर इंजीनियर की भर्ती, इस डेट से शुरू होगा आवेदन

Sarkari Naukri 2022 : लोक सेवा आयोग ने निकाली 200 जूनियर इंजीनियर की भर्ती, इस डेट से शुरू होगा आवेदन

GOVT Jobs,

त्रिपुरा, नवप्रदेश। त्रिपुरा लोक सेवा आयोग (TPSC) ने जूनियर इंजीनियर ग्रेड-V के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। नोटिस के अनुसार त्रिपुरा में जूनियर इंजीनियर की कुल 200 वैकेंसी है। जूनियर इंजीनियर की भर्ती लोक निर्माण विभाग में होगी।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 नवंबर 2022 को शुरू होगी। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 26 दिसंबर 2022 है।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन त्रिपुरा लोक सेवा आयोग की वेबसाइट www.tpsconline.in पर जाकर करना होगा। नोटिस के अनुसार जूनियर इंजीनियर की भर्ती सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल डिसिप्लिन के लिए होगी।

जूनियर इंजीनियर पदों के लिए उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग की सबंधित डिसिप्लिन में डिग्री या डिप्लोमा किया होना चाहिए। जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।

जूनियर इंजीनियर भर्ती 2022 वैकेंसी डिटेल

डिग्री जूनियर इंजीनियर सिविल- 88

डिग्री जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल- 6

डिग्री जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल-6

डिप्लोमा जूनियर इंजीनियर सिविल- 88

डिप्लोमा जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल-6

डिप्लोमा जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल-6

आवश्यक शैक्षिक योग्यता

डिग्री जूनियर इंजीनियर- उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग के संबंधित डिसिप्लिन में ग्रेजुएट होना चाहिए।

डिप्लोमा जूनियर इंजीनियर- इंजीनियरिंग के संबंधित ब्रांच में डिप्लोमा किा होना चाहिए।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *