Site icon Navpradesh

Sanjay Kapur Death Reason : पोलो खेलते वक्त आई एक मक्खी ले गई जान…लेकिन बच्चों के लिए छोड़ी यादों की पूरी दुनिया…करिश्मा के एक्स हसबैंड संजय कपूर की अनसुनी कहानी…

मुंबई, 13 जून। Sanjay Kapur Death Reason : बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर के निधन ने न केवल फिल्म जगत बल्कि कारोबारी दुनिया को भी झकझोर दिया है। लेकिन इस दुखद घटना के पीछे एक ऐसा अनोखा और दुर्लभ कारण है, जिसे जानकर हर कोई स्तब्ध है।

एक ओर यह घटना मेडिकल जर्नल्स के लिए एक केस स्टडी बन सकती है कि कैसे एक छोटी सी मक्खी ने इंसानी जान ले ली। वहीं दूसरी ओर, यह भी एक यादगार इंसानी कहानी बन गई है—जिसमें एक पिता ने अपनी जिंदगी के आखिरी पल सोशल मीडिया पर किसी और के दुःख में शोक प्रकट करते हुए बिताए।

मौत की वजह नहीं, चेतावनी है यह हादसा

पोलो जैसे राजसी खेल के दौरान घोड़े पर सवार संजय कपूर पूरी तरह फिट और सक्रिय थे। तभी अचानक एक मक्खी उनके मुंह में घुस गई और गले में फंसने से सांस रुकने की स्थिति बन (Sanjay Kapur Death Reason)गई। घबराहट के चलते हार्ट अटैक हुआ और दुनिया ने एक उद्योगपति को खो दिया। यह घटना यह भी बताती है कि ज़िंदगी कितनी नाज़ुक और अनिश्चित हो सकती है।

बच्चों के लिए पीछे छूटी यादें

संजय कपूर अपने पीछे दो बच्चों — समायरा और कियान — को छोड़ गए हैं, जो करिश्मा कपूर के साथ रहते हैं। यह हादसा सिर्फ एक उद्योगपति या एक स्पोर्ट्स पर्सन की मौत नहीं (Sanjay Kapur Death Reason)है, बल्कि दो मासूमों से उनके पिता की छाया छिन जाने की कहानी है। करिश्मा, भले ही उनसे अलग हो चुकी थीं, पर बच्चों के लिए संजय हमेशा पिता रहेंगे।

बॉलीवुड का साथ

इस मुश्किल वक्त में करिश्मा कपूर के साथ पूरा कपूर परिवार खड़ा है। करीना कपूर, सैफ अली खान, मलाइका और अमृता अरोड़ा जैसे कई करीबी लोग उनके घर (Sanjay Kapur Death Reason)पहुंचे। संजय के निधन पर सोशल मीडिया पर भी शोक की लहर देखी गई।

Exit mobile version