मुंबई/दिल्ली, 19 जून| Sanjay Kapoor Funeral : कभी एक साथ ज़िंदगी की शुरुआत की थी… आज एक अंत को गवाही देने करिश्मा कपूर सफेद सूट में, बेहद शांत और भावशून्य चेहरे के साथ अपने दोनों बच्चों समायरा और कियान के साथ अंतिम सफर पर निकलीं। यह पहला मौका था जब उन्हें संजय कपूर के निधन के बाद सार्वजनिक रूप से देखा गया। गुरुवार सुबह की यह तस्वीरें और वीडियो न केवल उनके व्यक्तिगत दुःख को बयां करती हैं, बल्कि यह भी दिखाती हैं कि जीवन की कुछ कहानियों का अंत भी गरिमा और सम्मान से होना चाहिए।
सफेद लिबास में एक अधूरी कहानी का विदा…
मुंबई के एक प्राइवेट एयरपोर्ट पर करिश्मा कपूर अपनी बेटी समायरा (19) और बेटे कियान (13) के साथ नजर आईं। तीनों ने सफेद पोशाक पहनी हुई (Sanjay Kapoor Funeral)थी, जो शोक और विदाई के संस्कार का प्रतीक रहा है। इसी एयरपोर्ट पर करीना कपूर और सैफ अली खान भी स्पॉट किए गए, जो करिश्मा और बच्चों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए।
संजय कपूर का अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे
स्थान: लोधी रोड श्मशान घाट, नई दिल्ली
प्रार्थना सभा: 22 जून, शाम 4–5 बजे, ताज पैलेस होटल, दिल्ली
परिवार की ओर से प्रेस नोट में सभी संबंधों का जिक्र, जिसमें करिश्मा और उनके बच्चों का भी नाम शामिल था।
12 जून: जब लंदन में थम गई धड़कन
संजय कपूर, जो लंदन में पोलो मैच खेल रहे थे, अचानक दिल का दौरा पड़ने से गिर पड़े। कुछ रिपोर्टों के अनुसार, उनके मुंह में मक्खी जाने से भी असहजता बढ़ी, जिससे कार्डियक अरेस्ट की स्थिति बनी। हालांकि, मौत के पीछे की पुष्टि अभी आधिकारिक रूप से नहीं हुई (Sanjay Kapoor Funeral)है। उनकी अमेरिकी नागरिकता के कारण कुछ कानूनी औपचारिकताओं में समय लगा, जिससे अंतिम संस्कार में देरी हुई।
एक टूटा रिश्ता, दो जुड़ी हुई ज़िंदगियां
2003 में करिश्मा और संजय की शादी हुई थी, जिसमें से दो संतानें — समायरा और कियान — पैदा हुए।
2016 में दोनों का तलाक हुआ, और 2017 में संजय ने प्रिया सचदेव से शादी की।
संजय की दूसरी पत्नी से एक बेटा अजारियस है।
दुख की इस घड़ी में पूरा परिवार एकजुट नजर आया।