Samsung Galaxy A57 Sale India : axy A57 और A37 की सेल भारत में शुरू, बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस से होगी हजारों की बचत

सैमसंग के चाहने वालों के लिए आज का दिन बेहद खास (Samsung Galaxy A57 Sale India) दक्षिण कोरियाई दिग्गज कंपनी ने अपने दो लेटेस्ट मिड-बजट स्मार्टफोन, Samsung Galaxy A57 और Galaxy A37 की बिक्री आज यानी 9 अप्रैल से भारत में शुरू कर दी है। इन दोनों फोन्स को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन (Amazon) और फ्लिपकार्ट (Flipkart) के जरिए खरीदा जा सकता है।

खास बात यह है कि पहली सेल में ही कंपनी इन पर जबरदस्त डिस्काउंट दे रही है। ग्राहकों को लुभाने के लिए 3,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और पुराने फोन के बदले 5,000 रुपये तक का भारी एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। अगर आप इन ऑफर्स का फायदा उठाते हैं, तो आप अपनी खरीदारी पर सीधे तौर पर हजारों रुपये बचा सकते हैं।

Galaxy A57 और A37 की कीमतें और शानदार डिस्प्ले फीचर्स

कीमतों की बात करें तो Galaxy A57 की शुरुआती कीमत 56,999 रुपये रखी गई है, जबकि इसका टॉप वेरिएंट 62,499 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, Galaxy A37 का बेस मॉडल 41,999 रुपये से शुरू होता है। फीचर्स के मामले में ये दोनों फोन किसी फ्लैगशिप से कम (Samsung Galaxy A57 Sale India) हैं। दोनों में 6.7 इंच का बड़ा FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

कड़ी धूप में भी स्क्रीन साफ दिखे, इसके लिए इसमें 1900 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। स्क्रीन की मजबूती के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला विकटस प्लस का प्रोटेक्शन और सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे एडवांस फीचर्स इन दोनों मॉडल्स में शामिल हैं।

दमदार Exynos प्रोसेसर, 50MP कैमरा और लेटेस्ट Android 16 का सपोर्ट (Samsung Galaxy A57 Sale India)

परफॉर्मेंस के मामले में Samsung ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। Galaxy A57 में शक्तिशाली Exynos 1680 प्रोसेसर दिया गया है, जबकि Galaxy A37 में Exynos 1480 चिपसेट मिलता है। ये दोनों स्मार्टफोन 12GB तक की रैम को सपोर्ट करते हैं, जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग का अनुभव बेहद स्मूथ हो जाता है।

फोटोग्राफी के लिए दोनों फोन्स के पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का मुख्य OIS कैमरा मुख्य आकर्षण है। बैटरी की बात करें तो 5,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 45W की फास्ट चार्जिंग दी गई है। सबसे बड़ी बात यह है कि ये फोन लेटेस्ट Android 16 पर आधारित OneUI 8.5 पर चलते हैं और इनमें कई शानदार Galaxy AI फीचर्स भी दिए गए हैं।

Exit mobile version