Rwanda Women Cricket : 15 साल की बल्लेबाज़ ने मचाया तूफान, डेब्यू में शतक, एक ही मैच में टूटे दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

क्रिकेट की दुनिया में कभी-कभी ऐसे पल आते हैं जो उम्र की सीमाओं को तोड़ (Rwanda Women Cricket) देते हैं, और कुछ ऐसा ही कर दिखाया है रवांडा की 15 वर्षीय खिलाड़ी फैनी उटागुशिमानिंदे ने। अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय मैच में उन्होंने ऐसा धमाका किया कि रिकॉर्ड बुक्स को फिर से लिखना पड़ा।

डेब्यू मैच बना इतिहास, बल्ले से बरसाए रन (Rwanda Women Cricket)

नाइजीरिया इनविटेशनल महिला T20 टूर्नामेंट में घाना के खिलाफ खेले गए मुकाबले में फैनी को पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का मौका मिला। 15 साल 223 दिन की उम्र में उन्होंने 65 गेंदों पर 111 रन ठोक दिए-जिसमें 17 चौके शामिल रहे। उनकी इस पारी की बदौलत टीम ने 210 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

सबसे कम उम्र में शतक, बना नया इतिहास

इस शतक के साथ फैनी ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया, जो अब तक कोई भी-न पुरुष क्रिकेटर और न ही महिला क्रिकेटर-हासिल (Rwanda Women Cricket) कर पाया था। उन्होंने सबसे कम उम्र में T20 इंटरनेशनल शतक लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो पहले फ्रांस के गुस्ताव मैककॉन के नाम था।

डेब्यू में शतक, 21 साल पुराना रिकॉर्ड भी टूटा

फैनी ने सिर्फ उम्र का रिकॉर्ड ही नहीं तोड़ा, बल्कि डेब्यू मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज खिलाड़ी कैरेन रोल्टन के नाम था, जिन्होंने 2005 में 96 रन बनाए थे। अब फैनी इस उपलब्धि के साथ पहली ऐसी महिला क्रिकेटर बन गई हैं, जिन्होंने अपने डेब्यू T20 इंटरनेशनल में ही शतक जड़ा।

क्रिकेट को मिला नया सितारा

इतनी कम उम्र में ऐसा प्रदर्शन यह साफ संकेत देता है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को एक नया चमकता सितारा (Rwanda Women Cricket) मिल गया है। आने वाले समय में फैनी उटागुशिमानिंदे का नाम दुनिया की बड़ी खिलाड़ियों में शामिल हो सकता है।

Exit mobile version