Site icon Navpradesh

रुतुराज गायकवाड़ ने कहा- चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी संभालना गर्व की बात…

Ruturaj Gaikwad said- It is a matter of pride to handle the captaincy of Chennai Super Kings…

ruturaj gaikwad csk captain

-महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान पद से दिया इस्तीफा

मुंबई। ruturaj gaikwad csk captain: ऋतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स टीम का कप्तान बनाया गया है। महेंद्र सिंह धोनी ने इस्तीफा देकर इस पद के लिए ऋतुराज के नाम को आगे बढ़ाया। आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल कप्तान कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है।

दुनिया की सबसे लोकप्रिय ट्वेंटी20 लीग यानी आईपीएल का सत्रहवां सीजन शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इस साल के आईपीएल सीजन की शुरुआत से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने सीएसके (ruturaj gaikwad csk captain) की कप्तानी छोड़ दी है। कैप्टन कूल धोनी आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं। उनके नेतृत्व में चेन्नई ने पांच बार ट्रॉफी जीती।

इसके अलावा चेन्नई की टीम को सबसे ज्यादा बार फाइनल में प्रवेश करने वाली टीम होने का भी गौरव हासिल है। महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा पांच बार आईपीएल खिताब जीता है। रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को पांच बार खिताब जिताया। लेकिन, मुंबई फ्रेंचाइजी ने रोहित को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पंड्या को ये जिम्मेदारी सौंपी है।

चेन्नई टीम की कप्तानी मिलने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ (ruturaj gaikwad csk captain) ने अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि चेन्नई टीम की कप्तानी करना गर्व की बात है। बहुत अच्छा लग रहा है, नि:संदेह यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी है। माही भाई, जड्डू भाई और अज्जू भाई (अजिंक्य रहाणे) भी अच्छे कप्तान हैं। उन्होंने बार-बार मेरा मार्गदर्शन किया है। इसलिए ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। खेल का आनंद लें।

Exit mobile version