Site icon Navpradesh

Road Accident : दर्दनाक सड़क हादसे में नायब तहसीलदार सहित 2 साथियों की मौत,बोलेरो और ट्रक में….

Road Accident: Two companions including Naib Tehsildar died in a painful road accident, in Bolero and truck….

Road Accident

कवर्धा/नवप्रदेश। Road Accident : शनिवार सुबह कबीरधाम जिले के रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तहसीलदार सतीश कुमार की जान चली गई। सतीश के साथ बोलेरो में सवार 2 साथियों ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक साथियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीँ बोलेरो में सवार एक व्यक्ति घायल भी हुआ है, जिसका नाम चंदन बताया जा रहा है। घायल को गंभीर अवस्था में अस्पताल में दाखिल किया गया है,जहां उसका इलाज चल रहा है।

जानकार बताते हैं कि चिल्फी से तकरीबन 5 किमी की दुरी पर ही रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे (Road Accident) पगवाही गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर हो गयी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो में सवार चार व्यक्तियों में से तीन की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल भी हो गया। घायल व्यक्ति चंदन आबकारी विभाग में कार्यरत है। बोलेरो भी आबकारी विभाग का बताया जा रहा है। मृतकों में बोड़ला के नायब तहसीलदार सतीश कृशान की पहचान हो गई लेकिन और 2 साथियों की शिनाख्ती अभी तक नहीं हुई है।

तहसीलदार सतीश कृशानअपने तीन अन्य साथियों के साथ धवाईपानी से सुबह करीबन 7 बजे लौट रहे थे। इसी दौरान पगवाही गांव के पास विपरीत दिशा की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को टक्कर (Road Accident) मार दी। हादसे में बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। बोलेरो में शव बुरी तरह से फंस जाने से उसे निकालने में काफी मशक्क्त पुलिस को करनी पड़ी। पुलिस ने गैस कटर बुलाकर बोलेरो को काटा और तीन शवों को बाहर निकाला।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं हादसे के बाद धीरे-धीरे चिल्फी जाने वाले रास्ते में लगने वाला जाम खोला गया।

Exit mobile version