Site icon Navpradesh

Road Accident : सांसद दीपक बैज की बड़ी बहन सड़क हादसे में घायल

Road Accident: MP Deepak Baij's elder sister injured in road accident

Road Accident

केशकाल/नवप्रदेश। Road Accident : सडक़ हादसे में सांसद दीपक बैज की बड़ी बहन व जगदलपुर जनपद पंचायत की अध्यक्ष अनिता पोयाम घायल हो गईं। यह दुर्घाटना केशकाल अनुविभाग के धनोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत के समीप देर रात को हुई। दरअसल, जगदलपुर जनपद पंचायत की अध्यक्ष अनिता पोयाम की स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई थी।

बताया जा रहा है कि अनिता पोयाम पारिवारिक कार्य से धनोरा (Road Accident) गई हुईं थीं। वहां से जगदलपुर वपसी के दौरान यह हादसा हुआ है। इस हादसे में अनिता पोयाम के चेहरे पर गंभीर चोटें आई है। जिन्हें धनोरा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के पश्चात केशकाल अस्पताल लाया गया है। जहां बीएमओ डॉ. डी.के बिसेन उनका उपचार कर रहे हैं।

हालांकि उनके साथ वाहन में तीन अन्य लोग भी सवार थे। उन्हें मामूली चोटें आई हैं। इधर घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम शंकरलाल सिन्हा, एसडीओपी भूपत सिंह, तहसीलदार आशुतोष शर्मा, विधायक संतराम नेताम के निज सहायक अमरनाथ राणा भी अस्पताल पहुंच चुके हैं। फिलहाल डॉक्टरो के द्वारा प्राथमिक उपचार (Road Accident) करने के बाद रायपुर भेज दिया गया।

Exit mobile version