Rape Case : अधेड़ ऑटो चालक ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, अब गिरफ्तार |

Rape Case : अधेड़ ऑटो चालक ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, अब गिरफ्तार

Rape Case: 7-year-old girl raped by middle-aged auto driver, now arrested

Rape Case


धमतरी/नवप्रदेश। Rape Case : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में 7 साल की मासूम से बलात्कार का मामला सामने आया है। 41 साल के ऑटो चालक ने उसे रास्ते से जबरदस्ती अपने गाड़ी में बिठा लिया था। इसके बाद उससे दुष्कर्म किया है। मामला सामने आने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कुरूद थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, लड़की अपने 8 साल के भाई के साथ शुक्रवार सुबह 8 बजे अपने नानी के घर से वापस अपने घर आ रही थी। इतने में आरोपी महेश कुमार ओझा (Rape Case) रास्ते में अपनी ऑटो लेकर पहुंच गया। इसके बाद उसने दोनों भाई बहन को रोक लिया और लड़की के भाई को वहां से भगा दिया।

भाई को भगाने के बाद आरोपी ने बच्ची को जबरदस्ती गाड़ी में बिठा लिया और वहां से निकल गया। बाद में महेश ने बच्ची के साथ दुष्कर्म (Rape Case) किया और बच्ची को उसके घर के आसपास छोड़कर भाग गया। घटना के बाद लड़की रोती हुई अपने घर पहुंची और अपनी परिजनों को इस बात की शिकायत की। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। महेश कुरूद इलाके का रहने वाला है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed