Site icon Navpradesh

Rape Accused Arested : शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने का आरोपी विकास उमरिया से गिरफ्तार

Rape Accused Arested :

Rape Accused Arested :

रायपुर/नवप्रदेश। Rape Accused Arested : रायपुर पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी विकास को उमरिया से गिरफ्तार कर लिया है। बताते हैं कि 18 अप्रेल को प्रार्थिया की शिकायत पर आरोपी विकास सिंह बघेल को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी विकास शादी का प्रलोभन देकर पीड़िता के साथ कई बार दैहिक शोषण करता रहा और बाद में शादी करने से इंकार कर भाग गया। प्रार्थिया कि रिपोर्ट पर थाना सरस्वती नगर रायपुर पुलिस ने कार्रवाई की है।

जानकारी के मुताबिक विवेचना के दौरान आरोपी विकास सिंह बघेल अपने गृह ग्राम उमरिया (म.प्र.) में छुपा हुआ था। सूचना पर एसआई लोकेश्वर प्रशाद सदावरती, आरक्षक सरजू राम नरेटी, आरक्षक बच्चन सिंह पावले आरोपी के गृह ग्राम में दबिश दिए और मौके से भाग रहे विकास को गिरफ्तार किया।

रायपुर पुलिस की तत्परता से आरोपी विकास सिंह बघेल पिता रंग बहादुर सिंह बघेल उम्र 29 वर्ष ग्राम- मझगमा, पुलिस चौकी- भरौला, थाना- सिविल लाइन, जिला- उमरिया (म.प्र.)को गिरफ्तार कर आज 13 मई सोमवार को न्यायालय मे पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाख़िल किया गया।

Exit mobile version